नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर्षोल्लास से निकली भव्य रथयात्रा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, हर्षोल्लास से निकली भव्य रथयात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कालाहांडी (केसिंगा), ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- बिनोद कुमार जैन

केसिंगा में पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ निकली भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथयात्रा

कालाहांडी (केसिंगा) ACGN:- विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा के अवसर पर कालाहांडी जिले के केसिंगा नगर में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। स्थानीय श्री जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा की भव्य रथयात्रा परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ निकाली गई। रथयात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

स्थानीय श्री जगन्नाथ मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार रथयात्रा का आयोजन किया गया। आसपास के गांवों और शहरों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान के दर्शन और रथ खींचने के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर से लेकर पूरे नगर तक “जय जगन्नाथ” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रथयात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर के मुख्य पुजारी अशोक दास एवं अन्य पुजारियों ने समाजसेवी, श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं प्रमुख सेवायत डॉ. हेमसागर शाह के निवास पहुंचकर उन्हें परंपरा के अनुसार निमंत्रण दिया। इसके बाद डॉ. हेमसागर शाह ने अपने परिवार की वर्षों पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए तीनों रथों की ‘छेरा पहरा’ (रथ की स्वर्ण झाड़ू से सेवा) की रस्म अदा की। इससे पहले यह परंपरा उनके पिता भुवनेश्वर शाह निभाते रहे हैं।

पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ नगर भ्रमण करते हुए गौरीशंकर मंदिर पहुंचे, जहां धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान नौ दिनों तक अपनी मौसी के घर विराजमान रहेंगे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

रथयात्रा के दौरान प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात की व्यापक व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल के साथ स्वयंसेवक भी तैनात रहे। ढोल, नगाड़ों, बाजे-गाजे और भजन-कीर्तन के बीच निकली इस भव्य रथयात्रा ने पूरे केसिंगा नगर को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now