नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर व्याख्याता श्रीमती शान्ति सोनी सम्मानित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर व्याख्याता श्रीमती शान्ति सोनी सम्मानित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

लायंस क्लब कैपिटल ने समाज सेवा, शिक्षा एवं जनजागरण में उल्लेखनीय कार्यों के लिए किया सम्मानित

बिलासपुर ACGN:- समाज सेवा, शिक्षा और जनजागरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद, बिल्हा की व्याख्याता श्रीमती शान्ति सोनी को लायंस क्लब कैपिटल द्वारा होटल सेफरान में आयोजित गरिमामय सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति उनकी निरंतर सेवाभाव, नवाचार और जनजागरण अभियानों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

श्रीमती शान्ति सोनी ने विद्यालय एवं समुदाय स्तर पर बालिका शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, वृक्षारोपण तथा सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े अनेक जनहितकारी अभियान संचालित किए हैं। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीण समुदाय में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है।

सम्मान समारोह में लायंस क्लब कैपिटल के पदाधिकारियों ने कहा कि श्रीमती शान्ति सोनी ने शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित नहीं रखा, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक जागरूकता और सकारात्मक सोच पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया है। उनका समर्पण, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव अन्य शिक्षकों एवं समाजसेवियों के लिए प्रेरणादायी है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद श्रीमती शान्ति सोनी ने इस उपलब्धि को अपने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, सहयोगी शिक्षकों तथा समाज के जागरूक नागरिकों को समर्पित करते हुए कहा कि समाज सेवा का वास्तविक उद्देश्य लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने भविष्य में भी शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने श्रीमती शान्ति सोनी को इस उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रदीप मिश्रा

निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now