नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सड़क सुरक्षा पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, सभी स्कूलों में हर सप्ताह लगेगी ‘यातायात की पाठशाला’ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सड़क सुरक्षा पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, सभी स्कूलों में हर सप्ताह लगेगी ‘यातायात की पाठशाला’

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह ने 350 से अधिक प्राचार्यों और स्कूल प्रबंधकों को दिए सड़क सुरक्षा के कड़े निर्देश, यातायात निर्देशिका पुस्तिका का किया विमोचन

बिलासपुर ACGN:- सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और विद्यालयीन बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा बुधवार को जिले के शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्यों और स्कूल प्रबंधकों की एक महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर सड़क सुरक्षा के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का आयोजन पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे के पर्यवेक्षण में किया गया। इसमें जिलेभर के 350 से अधिक प्राचार्य एवं स्कूल प्रबंधक शामिल हुए।

बैठक में श्री रजनेश सिंह ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि विद्यालय, अभिभावकों और समाज की भी समान जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी स्कूलों को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी 18 बिंदुओं की गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय आने-जाने वाले बच्चों की सुरक्षा, स्कूल परिवहन व्यवस्था और यातायात नियमों के पालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया कि विद्यालय परिसर एवं उसके आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध, आपराधिक अथवा असामाजिक गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल संबंधित थाना पुलिस को सूचना दें। स्कूलों के आसपास सुरक्षित वातावरण बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में नाबालिग विद्यार्थियों द्वारा बिना अनुमति मोबाइल फोन एवं अन्य डिजिटल उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने पर भी विशेष चर्चा हुई।

 

स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि विद्यार्थियों को सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों के सुरक्षित एवं जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि में उनकी संलिप्तता पर सतत निगरानी रखी जाए।

सभी विद्यालयों को यह भी निर्देशित किया गया कि स्कूल परिसर में प्रमुख स्थान पर संदेश पटल लगाया जाए, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के कारण, उनसे बचाव के उपाय, यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर निर्धारित दंड एवं जुर्माने की जानकारी प्रदर्शित हो, ताकि विद्यार्थी और अभिभावक दोनों नियमित रूप से इन संदेशों से अवगत हो सकें।

बैठक में स्कूलों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए कोटपा अधिनियम के तहत उपलब्ध अधिकारों का प्रभावी उपयोग करने तथा आवश्यक होने पर संबंधित विभागों और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने की भी सलाह दी गई।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा तैयार यातायात निर्देशिका (सिलेबस युक्त पुस्तिका) का विमोचन रहा।

डीआईजी एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने पुस्तिका का विमोचन करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शनिवार विद्यालयों में ‘यातायात की पाठशाला’ का नियमित आयोजन किया जाए।

इस दौरान विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों को भी सड़क सुरक्षा, सुरक्षित वाहन संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, यातायात संकेतों तथा दुर्घटना से बचाव के उपायों की जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि बच्चों में बचपन से ही सड़क सुरक्षा संबंधी अच्छी आदतें विकसित करना आवश्यक है। यदि विद्यार्थी प्रारंभिक अवस्था से ही यातायात नियमों का पालन करना सीखेंगे तो भविष्य में सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान स्कूल प्रबंधकों एवं प्राचार्यों से सड़क सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए गए तथा उनके प्रश्नों का समाधान किया गया। साथ ही प्रत्येक विद्यालय में नियुक्त मास्टर ट्रेनर को नियमित रूप से यातायात की पाठशाला संचालित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर स्थानीय थाना एवं यातायात पुलिस के सहयोग से विशेष प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) रामगोपाल करियारे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज पटेल, सीएसपी कोतवाली गगन कुमार, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह, डीएसपी शिव चरण परिहार, आरआई भूपेंद्र गुप्ता सहित जिले के 350 से अधिक स्कूल प्रबंधक एवं प्राचार्य उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़, हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now