नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 18 जुलाई को होगी ‘रन फॉर ग्रीन मैराथन’, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नागरिकों से की सहभागिता की अपील – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

18 जुलाई को होगी ‘रन फॉर ग्रीन मैराथन’, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने नागरिकों से की सहभागिता की अपील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को मिलेगा जनसहभागिता का बल, मैराथन के बाद होगा व्यापक वृक्षारोपण

कोरबा ACGN:- पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में 18 जुलाई 2026 (शनिवार) को सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे तक “रन फॉर ग्रीन मैराथन” का आयोजन किया जाएगा।
मैराथन का शुभारंभ घंटाघर मैदान से होगा तथा इसका समापन डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम में किया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत घंटाघर से पूर्वी रिंग रोड स्थित शुक्ला नगर मेन रोड तक “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी 60 दिनों तक जिले के विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान भी चलाया जाएगा।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा पर्यावरण प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल शासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है।
कलेक्टर ने सभी नागरिकों से इस जनअभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए हरित, स्वच्छ और पर्यावरण-संरक्षित कोरबा के निर्माण में अपना योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को स्थायी सफलता मिल सकती है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now