नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एचएनएलयू ने बैंकॉक में रचा इतिहास, 20 अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ किया ऐतिहासिक समझौता – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

एचएनएलयू ने बैंकॉक में रचा इतिहास, 20 अंतर्राष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ किया ऐतिहासिक समझौता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-

वैश्विक नवाचार, अनुसंधान और छात्र-संकाय सहयोग को मिलेगा नया आयाम, अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ का बढ़ा गौरव

रायपुर ACGN:- छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू), रायपुर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित प्रतिष्ठित एयूएपी-डब्ल्यूयूआरआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान 20 अग्रणी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ बहुपक्षीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता उच्च शिक्षा, नवाचार, अनुसंधान और सतत विकास के क्षेत्रों में वैश्विक सहयोग को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।


9 और 10 जुलाई 2026 को बैंकॉक के प्रसिद्ध आईकॉनसियाम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दक्षिण एशिया, दक्षिण-पूर्व एशिया और संयुक्त अरब अमीरात के प्रमुख विश्वविद्यालयों के कुलपति, शिक्षाविद, नीति-निर्माता और नवाचार विशेषज्ञ शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य विषय सरकार के साथ साझेदारी में विश्वविद्यालयों की नवाचार नीति, तंत्र और प्रभाव रहा।
सम्मेलन में एचएनएलयू का प्रतिनिधित्व कुलपति प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानन्दन ने किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के अभिनव रिसर्च हब एंड स्पोक (आर-हैस) मॉडल पर आधारित केस स्टडी प्रस्तुत करते हुए विश्वविद्यालय की अंतर्विषयी अनुसंधान प्रणाली, बाह्य वित्तपोषित शोध परियोजनाओं तथा समाजोपयोगी अनुसंधान के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता को वैश्विक मंच पर प्रभावशाली ढंग से रखा। उनकी प्रस्तुति को सम्मेलन में उपस्थित विशेषज्ञों ने सराहा।
कुलपति प्रो. विवेकानन्दन ने कहा कि यह समझौता एचएनएलयू के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाला मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के दौरान एयूएपी के महासचिव प्रो. डॉ. अनूप स्वरूप तथा कार्यकारी सचिव डॉ. सुपापोर्न चुआंगचिद के साथ संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं, छात्र एवं संकाय विनिमय कार्यक्रमों तथा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों के आयोजन को लेकर सार्थक चर्चा हुई।


समझौते के तहत सहभागी विश्वविद्यालय वैश्विक महत्व की संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं का संचालन करेंगे। इसके साथ ही संकाय, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए विनिमय कार्यक्रम, नवाचार एवं स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को बढ़ावा, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, कार्यशालाएं और संयुक्त अध्ययन विकसित किए जाएंगे।
एयूएपी (एसोसिएशन ऑफ यूनिवर्सिटीज ऑफ एशिया एंड द पैसिफिक) एशिया-प्रशांत क्षेत्र का प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय संगठन है, जो उच्च शिक्षा में अंतरराष्ट्रीय सहयोग और नेतृत्व विकास को बढ़ावा देता है। वहीं डब्ल्यूयूआरआई (वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग्स फॉर इनोवेशन) विश्वविद्यालयों का मूल्यांकन सामाजिक प्रभाव, उद्योग सहयोग, उद्यमिता और नवाचार जैसे मानकों के आधार पर करता है।
देश के अग्रणी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में शामिल एचएनएलयू, रायपुर अपने अभिनव आर-हैस मॉडल, अनुभवात्मक अधिगम और लोकनीति आधारित अनुसंधान के माध्यम से वैश्विक स्तर पर विधि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में लगातार नई पहचान स्थापित कर रहा है।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now