नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल की नियमित गश्त, छात्राओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

स्कूल-कॉलेजों की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल की नियमित गश्त, छात्राओं में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- अनादि पांडेय

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की अभिनव पहल, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर रखी जा रही कड़ी नजर

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संचालित पिंक पेट्रोल यूनिट के माध्यम से स्कूलों और कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इस पहल के तहत पिंक पेट्रोल की सेंट्रल, नॉर्थ और वेस्ट जोन की टीमें प्रतिदिन विद्यालयों और महाविद्यालयों के खुलने एवं छुट्टी के समय नियमित रूप से गश्त कर रही हैं।

 

पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान विद्यालय और महाविद्यालय परिसरों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जाती है, जिससे छात्र-छात्राएं स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और उन्हें भयमुक्त एवं सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

पेट्रोलिंग के दौरान स्कूल और कॉलेजों के आसपास अनावश्यक रूप से खड़े होकर छात्राओं को असहज करने, भीड़ लगाने या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल युवकों को तत्काल वहां से हटाया जाता है।

ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें भविष्य में विद्यालयों और महाविद्यालयों के आसपास अनावश्यक रूप से उपस्थित नहीं होने की सख्त समझाइश दी जाती है।

कुछ मामलों में सामाजिक उत्तरदायित्व का बोध कराने के उद्देश्य से उठक-बैठक कराकर चेतावनी भी दी गई, ताकि वे दोबारा ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों।

रायपुर पुलिस का कहना है कि पिंक पेट्रोल यूनिट की नियमित मौजूदगी से विद्यालयों और महाविद्यालयों का वातावरण अधिक सुरक्षित हुआ है।

छात्र-छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, वहीं विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की है।

 

नियमित पुलिस गश्त के कारण अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिक आश्वस्त महसूस कर रहे हैं।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि उसका उद्देश्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण तैयार करना भी है।

इसी उद्देश्य के अनुरूप पिंक पेट्रोल यूनिट द्वारा लगातार प्रभावी गश्त, जनजागरूकता और आवश्यकतानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now