नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 24 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

24 घंटे में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

‘अभियान संवेदना’ के तहत जोबी पुलिस की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ पुलिस द्वारा महिला अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे “अभियान संवेदना” के तहत जोबी पुलिस ने युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को 21 वर्षीय युवती ने चौकी जोबी में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी रमाकांत मांझी उससे पूर्व से परिचित था और लगातार प्रेम व विवाह का दबाव बना रहा था। मोबाइल नंबर ब्लॉक करने के बाद भी आरोपी ने 12 जुलाई को गांव में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान उसे रोककर कथित रूप से उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के आधार पर थाना खरसिया में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर पुलिस ने तत्काल आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को गांव से भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से आरोपी की नेकर, पर्स, आधार कार्ड, चप्पल, बेल्ट तथा वारदात में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 AL 1176 जब्त की है।

पूछताछ और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक अमरनाथ शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, महिला प्रधान आरक्षक ममता मिंज सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा महिला संबंधी अपराधों में प्रत्येक शिकायत पर तत्काल, संवेदनशील और कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now