नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के चंद घंटों में तीनों आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ ACGN:- रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़पारा शराब भट्ठी के पास युवक से शराब पीने के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार 13 जुलाई 2026 को प्रार्थी भरत सिंह ध्रुव (24 वर्ष), निवासी ईतवारी बाजार के पास, बड़पारा, रायगढ़ ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि वह दोपहर लगभग 1 बजे बड़पारा स्थित शराब भट्ठी में शराब खरीदने गया था। इसी दौरान वहां मौजूद बिट्टू सारथी, अज्जू बनसदा और आकाश चौहान ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे मांगे। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो तीनों ने कथित रूप से उसके साथ गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मुक्का-घूंसों से मारपीट कर घायल कर दिया।

शिकायत के आधार पर थाना कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में तीनों आरोपियों आकाश चौहान (19 वर्ष), अज्जू बनसदा (35 वर्ष) और बिट्टू सारथी (25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जांच में तीनों की प्रवृत्ति पूर्व से झगड़ा-विवाद करने की पाई गई।

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में सार्वजनिक स्थानों पर गुंडागर्दी, मारपीट और असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर आम नागरिकों को डराने-धमकाने और कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस कठोर वैधानिक कार्रवाई करती रहेगी।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now