धरमजयगढ़ के क्रोंधा में दो अधजले शव मिलने से सनसनी, जमीन विवाद के एंगल से जांच; फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड मौके पर
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायगढ़, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी
क्रोंधा गांव में दो अधजले शव मिलने से क्षेत्र में फैली दहशत, पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच, हत्या के बाद शव जलाकर पहचान मिटाने की आशंका पर भी पड़ताल।
रायगढ़ ACGN :- रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत क्रोंधा में मंगलवार को दो अधजले शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, जिससे क्षेत्र में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों मृतक स्थानीय निवासी नहीं बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक उनका संबंध घरघोड़ा क्षेत्र के औरामुड़ा गांव से हो सकता है। इनमें से एक मृतक की पहचान मंगलू राम के रूप में होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि उनकी जमीन क्रोंधा गांव में स्थित है, जबकि वे अपने परिवार के साथ औरामुड़ा में निवास करते थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक मृतकों की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस हत्या के बाद शवों को जलाकर पहचान छिपाने की आशंका सहित विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। स्थानीय लोगों के बीच जमीन विवाद को लेकर घटना होने की चर्चा है। वहीं घटनास्थल के आसपास खून के निशान मिलने की भी बात सामने आ रही है, जिससे हत्या की आशंका को बल मिल रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए धरमजयगढ़ के एसडीओपी सिद्धांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की निगरानी की। फॉरेंसिक विशेषज्ञों और डॉग स्क्वॉड की टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के क्षेत्र में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मृतकों की पहचान, घटना के समय, संभावित कारण और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही मौत के कारण और घटना की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच जारी है और पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का भरोसा जताया है।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


