नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में हत्या के प्रयास का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद में हत्या के प्रयास का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

बिल्हा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी

बिलासपुर ACGN:- बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोडकी में दीवार से सटाकर मकान बनाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस मामले में बिल्हा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रयास के आरोपी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार ग्राम डोडकी निवासी रमेश कुमार कोसले ने 13 जुलाई 2026 को थाना बिल्हा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन सुबह लगभग 8 से 9 बजे के बीच दीवार से हटाकर मकान बनाने की बात को लेकर रामू यादव, रामजीवन यादव और सोहन यादव ने एकराय होकर उसके तथा उसके पिता अंजोरदास कोसले के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए डंडे से प्राणघातक हमला कर मारपीट की।

प्रकरण दर्ज होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिल्हा ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

दबिश के दौरान आरोपी सोहन यादव (60 वर्ष) निवासी ग्राम डोडकी पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि रामू यादव और रामजीवन यादव फरार मिले। पूछताछ में सोहन यादव ने अपने पुत्र के साथ मिलकर प्रार्थी एवं उसके पिता के साथ मारपीट करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, आरक्षक अर्जुन जांगड़े तथा आरक्षक संतोष मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now