नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंडरिया एनएच निर्माण कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर और ठेकेदार को लगाई फटकार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

पंडरिया एनएच निर्माण कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, इंजीनियर और ठेकेदार को लगाई फटकार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

धूल, नाली निर्माण और यातायात व्यवस्था में खामियों पर जताई नाराजगी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

मुंगेली ACGN:- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने मंगलवार को पंडरिया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के निर्माणाधीन कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर अत्यधिक धूल, अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था तथा सड़क किनारे नाली निर्माण में हो रही देरी पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर मौजूद संबंधित इंजीनियर को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने और सड़क किनारे नाली निर्माण तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ आम नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करना भी निर्माण एजेंसी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। निर्माण कार्य के दौरान लोगों को अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए।

कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी के ठेकेदार को भी फटकार लगाते हुए सड़क पर उड़ रही धूल को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराने, आवश्यक सुरक्षा संकेतक लगाने तथा यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ आमजन की सुविधा और सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर ने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित इंजीनियरों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मुंगेली एसडीएम श्री अजय शतरंज, नगर पालिका सीएमओ श्री होरी सिंह ठाकुर, एनएच के कार्यपालन अभियंता श्री रविन्द्र के. खांभरा तथा सब इंजीनियर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now