नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ गोकुल राम रावटे ने कलेक्टर से की सौजन्य मुलाकात
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों में तेजी लाने पर हुई चर्चा
मुंगेली ACGN:- जिला पंचायत मुंगेली के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री गोकुल राम रावटे ने मंगलवार को जिला कलेक्टोरेट पहुंचकर कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर ने उनका स्वागत करते हुए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान जिले में संचालित ग्रामीण विकास योजनाओं, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों को गति देने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की सतत निगरानी तथा योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष बल दिया।
नवपदस्थ जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल राम रावटे ने जिले के ग्रामीण विकास, पंचायतों के सशक्तिकरण तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पूरी प्रतिबद्धता एवं समन्वय के साथ कार्य करने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन के साथ बेहतर तालमेल बनाकर कार्य किया जाएगा।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार आने वाले समय में जिले में ग्रामीण अधोसंरचना, रोजगार, स्वच्छता, पेयजल एवं अन्य विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा कर उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


