जरहागांव करंट हादसे में मौत पर कलेक्टर सख्त, स्वास्थ्य विभाग की आपात बैठक बुलाकर जांच के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
मुंगेली, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
डॉक्टर की अनुपस्थिति पर जताई नाराजगी, सीएमएचओ और बीएमओ को नोटिस जारी करने के निर्देश, अस्पताल में तत्काल चिकित्सक की पदस्थापना होगी
मुंगेली ACGN:- नगर पंचायत जरहागांव में करंट लगने से गोविंद साहू की हुई मृत्यु के मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर पूरे घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र प्रतिवेदन प्रस्तुत करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने घटना के समय जरहागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की अनुपस्थिति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार की लापरवाही आमजन के विश्वास को प्रभावित करने के साथ शासन की स्वास्थ्य सेवाओं की छवि पर भी प्रतिकूल असर डालती है।
कलेक्टर ने प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ), विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) तथा संबंधित चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने जिले के सभी शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा स्वास्थ्य केंद्रों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जरहागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तत्काल चिकित्सक की पदस्थापना करने के भी निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को समय पर, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और स्वास्थ्य व्यवस्था अधिक जवाबदेह एवं प्रभावी बन सके।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































