अवैध खनन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त, 8 रेत भंडारणों का औचक निरीक्षण
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
कलेक्टर के निर्देश पर अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध चला विशेष अभियान, नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
कोरबा ACGN:- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गठित खनिज उड़नदस्ता दल ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच कर अवैध परिवहन में संलिप्त चार ट्रैक्टरों को जब्त किया तथा वैध रेत भंडारण स्थलों का औचक निरीक्षण कर नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
खनिज विभाग की कार्रवाई के दौरान करतला क्षेत्र में मिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर एक ट्रैक्टर जब्त किया गया। वहीं विजयनगर एवं मुंगाडीह क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर तीन ट्रैक्टरों को जब्त कर सुरक्षार्थ करतला एवं दीपका थाना की अभिरक्षा में रखा गया।
अभियान के दौरान कुदमुरा, कसरेंगा, धवईपुर, चुईया, छुरीखुर्द, गीतारी एवं बरबसपुर सहित कुल आठ स्वीकृत वैध रेत भंडारण स्थलों का भी औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान भंडारणकर्ताओं को निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचने की हिदायत दी गई।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाना, प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा शासकीय राजस्व की हानि को रोकना है। विभाग द्वारा खान एवं खनिज अधिनियम, छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम तथा अन्य वैधानिक प्रावधानों के तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विभाग ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


