नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तेन्दूमुड़ी में अडानी फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर से 43 ग्रामीण लाभान्वित – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

तेन्दूमुड़ी में अडानी फाउंडेशन के स्वास्थ्य शिविर से 43 ग्रामीण लाभान्वित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से ग्रामीणों को गांव में ही मिली निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, उपचार और दवाइयों की सुविधा

रायगढ़ ACGN:- दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में अडानी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट (एमएचसीयू) लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसी क्रम में धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम तेन्दूमुड़ी के सामुदायिक मंच परिसर में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 43 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया। इनमें 17 पुरुष एवं 26 महिलाएं शामिल रहीं।


शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप की जांच, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं संतुलित पोषण के संबंध में भी आवश्यक जानकारी दी गई।


मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से डॉक्टर, नर्स तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित टीम नियमित रूप से गांवों में पहुंचकर लोगों को उनके घर के समीप ही स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है।

इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों एवं दूरस्थ क्षेत्रों के जरूरतमंद लोगों को समय पर उपचार मिल रहा है तथा अस्पतालों तक लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता कम हो रही है।


शिविर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा बच्चों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श, दवाइयां एवं संतुलित पोषण संबंधी जानकारी प्रदान की गई।

गांव में ही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होने से स्थानीय ग्रामीणों ने अडानी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।


अडानी फाउंडेशन का उद्देश्य दूरस्थ एवं वंचित समुदायों तक स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका से जुड़ी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं पहुंचाकर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट इसी संकल्प का एक महत्वपूर्ण माध्यम है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now