साप्ताहिक जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, समयबद्ध निराकरण के दिए निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
जनदर्शन में आवास, राशन, महतारी वंदन, राजस्व एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त, अधिकारियों को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश।
कोरबा ACGN :- कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशन में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुनीं। जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं के साथ शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन ने प्राप्त प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का त्वरित परीक्षण करते हुए नियमानुसार समयसीमा के भीतर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना चाहिए तथा आवेदनों के निराकरण में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
जनदर्शन में प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय निर्माण, महतारी वंदन योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन संबंधी समस्याएं, भूमि पर अवैध कब्जा, सीमांकन, नामांतरण, मानदेय शिक्षक भर्ती सहित राजस्व एवं विकास कार्यों से जुड़े अनेक आवेदन प्राप्त हुए। जिला पंचायत सीईओ ने संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों की नियमानुसार जांच कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और प्राप्त आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त किए।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


