शराब के नशे में रेंजर द्वारा सड़क जाम करने का आरोप, वीडियो वायरल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गरियाबंद, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :-
देवभोग मार्ग स्थित
धुर्वा गुड़ी में सरकारी अधिकारी पर नशे की हालत में वाहन रोकने और पुलिस से अभद्रता करने का आरोप, मामले की निष्पक्ष जांच की मांग
गरियाबंद ACGN :- देवभोग मार्ग स्थित धुर्वा गुड़ी क्षेत्र में वन विभाग के एक रेंजर एवं उनके सहकर्मी पर शराब के नशे में सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित करने का आरोप लगाया गया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़ इस वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोप है कि रेंजर सुशील कुमार सागर एवं उनके एक सहकर्मी ने अपनी कार सड़क के बीच खड़ी कर लगभग दो घंटे तक सवारी वाहन को आगे नहीं बढ़ने दिया। आरोप यह भी है कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों द्वारा समझाइश दिए जाने पर उन्होंने अभद्र व्यवहार किया और कथित रूप से कहा, “बुला तेरे टीआई को, इधर का राजा तो फॉरेस्ट विभाग के लोग हैं।”
घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सरकारी सेवा की मर्यादा एवं कानून के शासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध आवश्यक विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल इस मामले में वन विभाग या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आधिकारिक पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


