नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ बीजेडी नेता प्रभात रंजन बिस्वाल, हजारों समर्थकों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ बीजेडी नेता प्रभात रंजन बिस्वाल, हजारों समर्थकों के साथ किया शक्ति प्रदर्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

भुवनेश्वर, ओडिशा

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- स्वामी बिजयानंद जी महाराज (ओडिशा ब्यूरो)

बीजेडी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रभात रंजन बिस्वाल ने भाजपा का दामन थामा, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन सामल की मौजूदगी में दिलाई गई सदस्यता

भुवनेश्वर ACGN :- ओडिशा की राजनीति में रविवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब बीजू जनता दल (बीजेडी) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रभात रंजन बिस्वाल ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में उन्हें औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल कराया गया।
प्रभात रंजन बिस्वाल लंबे समय तक चौद्वार-कटक क्षेत्र में बीजेडी का प्रमुख चेहरा रहे हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत एक निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में की थी और बाद में बीजू जनता दल से जुड़कर कई बार विधायक निर्वाचित हुए। अब उन्होंने भाजपा में शामिल होकर अपने राजनीतिक जीवन की नई शुरुआत की है।


भाजपा में शामिल होने के दौरान प्रभात रंजन बिस्वाल ने अपने समर्थकों के साथ कटक से भुवनेश्वर तक विशाल शक्ति प्रदर्शन किया। बताया गया कि दस हजार से अधिक समर्थकों का काफिला मास्टर कैंटीन चौक से यूनिट-3 स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय तक पहुंचा। पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल के झंडों और बैनरों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद प्रभात रंजन बिस्वाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और ओडिशा के विकास की जो दिशा तय हुई है, उससे प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि अब वे जनसेवा के उद्देश्य से भाजपा के साथ मिलकर कार्य करेंगे।
रविवार सुबह से ही कटक के महानदी विहार स्थित उनके आवास पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। समर्थक भाजपा के झंडे और प्रभात बिस्वाल के पोस्टर लेकर उनके फैसले का स्वागत करते नजर आए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि प्रभात बिस्वाल के भाजपा में आने से कटक और आसपास के क्षेत्रों में पार्टी की संगठनात्मक स्थिति और मजबूत हो सकती है।


गौरतलब है कि बीजेडी से निष्कासन के बाद प्रभात रंजन बिस्वाल और उनके पुत्र तथा वर्तमान चौद्वार-कटक विधायक सौभिक बिस्वाल के भाजपा में शामिल होने की चर्चाएं लगातार चल रही थीं। हाल ही में बीजेडी छोड़कर भाजपा में आए राज्यसभा सदस्य देवाशीष सामंतराय से उनकी मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला था। हालांकि रविवार को केवल प्रभात रंजन बिस्वाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उनके पुत्र सौभिक बिस्वाल के राजनीतिक भविष्य को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now