नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान को मिली नई गति, दूसरे चरण में 20 पौधों का रोपण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

‘हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली’ अभियान को मिली नई गति, दूसरे चरण में 20 पौधों का रोपण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी की पहल, पौधरोपण के साथ संरक्षण पर भी विशेष जोर

मुंगेली ACGN :- पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी द्वारा संचालित “हरियर मुंगेली–सुघ्घर मुंगेली” अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत बी.आर. साव स्कूल एवं तहसील कार्यालय परिसर में 20 छायादार पौधों का रोपण किया गया। अभियान के तहत नीम, बादाम, कदम, गुलमोहर और पेंटाफॉर्म जैसे वृक्षों के पौधे लगाकर उन्हें ट्री गार्ड से सुरक्षित भी किया गया।
संस्था के सह-संयोजक रामशरण यादव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके वृक्ष बनने तक उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा लगाए गए लगभग 95 प्रतिशत पौधे आज वृक्ष बन चुके हैं, जो अभियान की सफलता और सतत प्रयासों का प्रमाण हैं।
संस्था के अध्यक्ष महावीर सिंह ने कहा कि बदलते मौसम और बढ़ते पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाए। उन्होंने कहा कि वृक्ष ही स्वच्छ पर्यावरण, शुद्ध वायु और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की आधारशिला हैं।


अभियान के टीम प्रभारी सूरज मंगलानी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि जन्मदिन, वैवाहिक वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों को वृक्षारोपण कर यादगार बनाएं और पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम से जुड़कर हरित मुंगेली के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।


इस अवसर पर संस्था के सह-संयोजक रामशरण यादव, अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव विनोद यादव, कोषाध्यक्ष धनराज परिहार सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे तथा सभी ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now