नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फरसे की नोक पर लूट का पर्दाफाश, दो वारदातों का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

फरसे की नोक पर लूट का पर्दाफाश, दो वारदातों का खुलासा; 6 आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

तीन लूटे गए मोबाइल, नकदी और वारदात में प्रयुक्त फरसा बरामद, चोरी का माल खरीदने वाला भी गिरफ्तार

रायपुर ACGN :- रायपुर पुलिस के उत्तर जिले के थाना खमतराई पुलिस ने फरसे की नोक पर हुई लूट की दो सनसनीखेज घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल फोन, नगदी राशि तथा वारदात में प्रयुक्त धारदार फरसा बरामद किया है। चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) श्री आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला श्रीमती पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र जायसवाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार 20 जून 2026 की देर रात डीआरएम कार्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को फरसा दिखाकर रोक लिया गया था और उससे रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन तथा 1,800 रुपये नकद लूट लिए गए थे। इसके बाद 6 जुलाई 2026 की रात वॉल्टेयर लाइन के पास एक्टिवा सवार युवक और एक हाईवा चालक को चाकू दिखाकर दो मोबाइल फोन एवं 1,750 रुपये नकद लूटकर आरोपी फरार हो गए थे।
दोनों मामलों की गंभीरता को देखते हुए थाना खमतराई पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दोनों लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए तीनों मोबाइल फोन, नगदी एवं वारदात में प्रयुक्त धारदार फरसा बरामद किया। साथ ही लूटे गए मोबाइल खरीदने वाले आरोपी के विरुद्ध भी भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने कुल लगभग 54,998 रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में जयराज ताण्डी (20 वर्ष), करन नायक (18 वर्ष), दिनेश सोना (23 वर्ष), कृष्णा उर्फ अर्जुन उर्फ बाबू (19 वर्ष), बबलू महानंद (34 वर्ष) तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now