नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43 एनडीपीएस मामलों के जब्त नशीले पदार्थ किए गए नष्ट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 43 एनडीपीएस मामलों के जब्त नशीले पदार्थ किए गए नष्ट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN – 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

160.722 किलो गांजा, अफीम, डोडा चूरा, प्रतिबंधित गोलियां और कफ सिरप सिलतरा स्थित नीको प्लांट के फर्नेस में किए गए नष्ट

रायपुर ACGN :- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के उत्तर जोन द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न प्रकरणों में जब्त प्रतिबंधित मादक पदार्थों का विधिसम्मत नष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश, एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सिलतरा स्थित जायसवाल नीको प्लांट में संपन्न हुई।


पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्री मयंक गुर्जर के नेतृत्व में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में कुल 43 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए प्लांट के फर्नेस में नष्ट किया गया।
नष्टीकरण की इस कार्रवाई में 160.722 किलोग्राम गांजा, 100 ग्राम डोडा चूरा, 236 ग्राम अफीम, 2,734 प्रतिबंधित टेबलेट तथा 503 प्रतिबंधित कफ सिरप को पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत नष्ट किया गया।


इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन) श्री आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त (उरला) सुश्री पूर्णिमा लामा, उपायुक्त आबकारी डॉ. प्रवीण वर्मा तथा उत्तर जोन के विभिन्न थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे।
रायपुर पुलिस ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों का समयबद्ध और विधिसम्मत नष्टीकरण न केवल अवैध नशीले पदार्थों के दोबारा उपयोग की संभावना को समाप्त करता है, बल्कि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now