देवपहरी एकलव्य विद्यालय में वेदारंभ संस्कार के साथ नए सत्र का शुभारंभ, कलेक्टर कुणाल दुदावत शामिल, 300 विद्यार्थियों ने लिया 300 पौधों के संरक्षण का संकल्प
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
गौमुखी सेवाधाम देवपहरी में शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण का संगम, 300 पौधों के साथ शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, वनवासी विद्यार्थियों ने संभाली हरियाली की जिम्मेदारी
कोरबा ACGN :- जिले के सुदूर वनांचल स्थित देवपहरी ग्राम में गुरुवार, 9 जुलाई को गौमुखी सेवाधाम द्वारा संचालित एकलव्य विद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ से पूर्व वेदारंभ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत के विशेष आग्रह पर विद्यालय परिसर में 300 फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर “एक विद्यार्थी–एक पौधा” अभियान के अंतर्गत विद्यालय के 300 विद्यार्थियों ने 300 पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और प्रकृति से उनका जुड़ाव मजबूत करना है।

गौमुखी सेवाधाम पिछले 25 वर्षों से राष्ट्रीय सेवा भारती से संबद्ध एक सेवा भावी संस्था के रूप में कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर सुदूर वनवासी क्षेत्रों में निवासरत विशेष पिछड़ी एवं संरक्षित जनजातियों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

संस्था द्वारा जनजातीय समुदाय को उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, बच्चों के लिए दसवीं कक्षा तक निःशुल्क आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास, शिक्षा के साथ कौशल विकास प्रशिक्षण, भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के प्रयास तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने जैसे अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य जनजातीय समाज के बच्चों को आत्मनिर्भर, शिक्षित और संस्कारित नागरिक बनाना है।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों ने गौमुखी सेवाधाम के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण का यह समन्वित प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायक है। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह के साथ पौधों की देखभाल का संकल्प दोहराया।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


