नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 100 दिन बाद सकुशल घर लौटे रामदास महंत ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से की सौजन्य भेंट – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

100 दिन बाद सकुशल घर लौटे रामदास महंत ने एसएसपी शशि मोहन सिंह से की सौजन्य भेंट

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

संवाददाता :- संजय जेठवानी

राजस्थान से सुरक्षित वापसी के बाद एसएसपी ने जाना कुशलक्षेम, पुलिस को परिवार से लगातार संपर्क बनाए रखने के दिए निर्देश

रायगढ़ ACGN :- लगभग 100 दिनों बाद सकुशल अपने घर लौटे ग्राम पुटकापुरी, विकासखंड पुसौर निवासी रामदास महंत ने गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह से सौजन्य भेंट की। इस दौरान एसएसपी ने आत्मीयता के साथ उनका हालचाल जाना, स्वास्थ्य की जानकारी ली और नियमित रूप से स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता या परेशानी होने पर पुलिस एवं प्रशासन हरसंभव सहयोग के लिए सदैव उपलब्ध रहेगा।

भेंट के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा एवं थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस भी उपस्थित रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि समय-समय पर रामदास महंत एवं उनके परिवार से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानें तथा आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।

उल्लेखनीय है कि ग्राम पुटकापुरी निवासी रामदास महंत मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के कारण लगभग 100 दिन पूर्व घर से लापता हो गए थे। परिजनों और ग्रामीणों ने लगातार उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में सोशल मीडिया के माध्यम से उनके राजस्थान के सिरोही जिले में होने की जानकारी प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिला प्रशासन और रायगढ़ पुलिस सक्रिय हुई। थाना प्रभारी पुसौर ने राजस्थान स्थित मानव सेवा आश्रम से संपर्क कर पुष्टि की कि रामदास महंत वहां सुरक्षित हैं। इसके बाद जिला प्रशासन ने उनकी सकुशल घर वापसी के लिए यात्रा की संपूर्ण व्यवस्था, आर्थिक सहायता तथा रेल आरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की। इस अभियान में क्षेत्रीय सांसद श्री राधेश्याम राठिया का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

दिनांक 30 जून 2026 को रामदास महंत राजस्थान से रवाना होकर सकुशल अपने गांव पहुंचे, जहां परिजनों और ग्रामीणों ने भावुक होकर उनका स्वागत किया। जिला प्रशासन, रायगढ़ पुलिस, ग्राम पंचायत पुटकापुरी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से एक बिछड़े परिवार को उसकी खुशियां वापस मिलीं।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल

अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now