नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बेलतरा ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंधमारी का खुलासा, पांच शातिर आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

बेलतरा ग्रामीण बैंक और एटीएम में सेंधमारी का खुलासा, पांच शातिर आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, चोरी का सामान, दो मोटरसाइकिल और वारदात में प्रयुक्त औजार जब्त

बिलासपुर ACGN :- बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलतरा स्थित ग्रामीण बैंक एवं एटीएम में सेंध लगाकर चोरी और चोरी के प्रयास के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए बैंक का स्टेबलाइजर, राउटर, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल तथा बैंक की दीवार, एटीएम और लॉकर तोड़ने में इस्तेमाल किए गए लोहे के धारदार गैंती और टंगिया को बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से भी कई आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

जानकारी के अनुसार 6 जुलाई 2026 को बेलतरा ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 4 जुलाई की शाम बैंक बंद कर सभी कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे। 6 जुलाई की सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे और ताला खोला तो बैंक की पिछली दीवार में सेंध लगी हुई मिली। इसकी सूचना तत्काल शाखा प्रबंधक को दी गई। बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर बैंक में लगे राउटर तथा बाहर लगे स्टेबलाइजर को चोरी कर ले गए हैं। वहीं बैंक के लॉकर और एटीएम को धारदार औजारों से तोड़कर चोरी करने का भी प्रयास किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रतनपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उनके दिशा-निर्देश पर पुलिस टीम ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली और संदेही सुमेष कश्यप उर्फ सोनू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर बैंक में चोरी की योजना बनाना, दीवार में सेंध लगाना, लॉकर और एटीएम को तोड़ने का प्रयास करना तथा बैंक का राउटर और स्टेबलाइजर चोरी करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर अन्य चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया राउटर, स्टेबलाइजर, घटना में उपयोग की गई दो मोटरसाइकिल, बैंक में सेंध लगाने और लॉकर व एटीएम तोड़ने में प्रयुक्त लोहे की धारदार गैंती एवं टंगिया बरामद कर जब्त कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों में सुमेष कश्यप उर्फ सोनू (29 वर्ष), सूरज कुमार विश्वकर्मा (26 वर्ष), नवीन कुमार बैसवाड़े (28 वर्ष), खिकराम खैरवार उर्फ विक्की (25 वर्ष) तथा प्रकाश यादव उर्फ बौना (19 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी रतनपुर थाना क्षेत्र के नेवसा एवं गिधौरी गांव के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक विष्णु यादव, सहायक उपनिरीक्षक नीलाकर सेठ, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, आरक्षक आकाश डोंगरे एवं देवानंद चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रदीप मिश्रा

देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल, अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें

अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now