‘आओ संवारें कल अपना’ अभियान के तहत बच्चों को खेल सामग्री वितरित, एसएसपी रजनेश सिंह ने किया प्रेरित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
बिलासपुर, छत्तीसगढ
By ACGN 7647981711, 9303948009
‘चेतना अभियान – अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर’ के तहत युवाओं को खेलों से जोड़कर नशा और अपराध से दूर रखने की पहल
बिलासपुर ACGN :- बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित “आओ संवारें कल अपना” एवं “चेतना अभियान – अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” के अंतर्गत पुलिस ग्राउंड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं को खेल और मनोरंजन के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना, उन्हें मोबाइल की लत, नशे तथा आपराधिक गतिविधियों से दूर रखते हुए सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह (आईपीएस) ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शरीर को स्वस्थ नहीं बनाते, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, धैर्य और कठिन परिश्रम की सीख भी देते हैं। उन्होंने कहा कि यदि युवा अपनी ऊर्जा को खेल, शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएंगे तो वे स्वयं भी बेहतर नागरिक बनेंगे और समाज भी सुरक्षित एवं मजबूत होगा।

इस अवसर पर पुलिस ग्राउंड में संचालित हॉकी प्रशिक्षण से जुड़े स्थानीय एवं पुलिस परिवार के बच्चों को हॉकी स्टिक, हॉकी बॉल, गार्ड, टी-शर्ट, गोलकीपर किट सहित अन्य खेल सामग्री वितरित की गई। खेल सामग्री प्राप्त कर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने एसएसपी श्री रजनेश सिंह का आभार व्यक्त किया।

एसएसपी ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही सही दिशा, सकारात्मक वातावरण और उचित मार्गदर्शन मिलना आवश्यक है। बचपन में सीखे गए संस्कार और आदतें जीवनभर व्यक्ति के व्यक्तित्व का आधार बनती हैं। इसलिए पुलिस का प्रयास केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए बच्चों और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना भी उसकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि “चेतना अभियान” के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोग नशा, व्यसन और अपराध जैसी बुराइयों से दूर रहकर सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें तथा पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षित और जागरूक समाज के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाएं।

कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामगोपाल करियारे, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री राकेश शर्मा, श्री मधुप टंडन, श्री किफायत उल्ला, श्री मुस्तख़ुदीन, श्री उस्मान खान तथा श्री शेख मुनिउद्दीन सहित बड़ी संख्या में हॉकी खिलाड़ी, प्रशिक्षक, अभिभावक एवं बच्चे उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल,अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


