विद्युत उपभोक्ताओं को बताए गए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया पर हुई जागरूकता कार्यशाला
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सूरजपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू
सीएसईआरसी के सेवा मानकों की दी जानकारी, समयबद्ध समाधान नहीं मिलने पर फोरम में शिकायत करने की सलाह
सूरजपुर ACGN :- छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) द्वारा निर्धारित सेवा मानकों एवं उपभोक्ता हितों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, अंबिकापुर द्वारा कार्यपालन अभियंता (संचालन/संधारण) कार्यालय, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, सूरजपुर में विद्युत उपभोक्ता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में घरेलू एवं गैर-घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, विद्युत सेवाओं के लिए निर्धारित समय-सीमा तथा शिकायतों के समयबद्ध निराकरण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई। फोरम के अध्यक्ष श्री डी.के. सैनी ने बताया कि नए विद्युत कनेक्शन, निम्न दाब कनेक्शन का परिवर्तन, मीटर संबंधी शिकायतें, जले या खराब मीटर का प्रतिस्थापन, बिजली बिल से जुड़ी त्रुटियां, सुरक्षा जमा राशि की वापसी, विद्युत विच्छेदन, कम वोल्टेज, नाम परिवर्तन, फ्यूज ऑफ कॉल, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेट मीटरिंग, सब्सिडी एवं टैरिफ श्रेणी परिवर्तन जैसी सेवाओं के लिए वितरण कंपनी द्वारा निर्धारित समय-सीमा का पालन करना अनिवार्य है।
उन्होंने बताया कि यदि निर्धारित समय के भीतर शिकायतों का समाधान नहीं होता अथवा सेवा मानकों का पालन नहीं किया जाता है, तो उपभोक्ता विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम में अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कार्यशाला में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया, संबंधित कार्यालयों की जानकारी तथा सेवा मानकों के उल्लंघन की स्थिति में देय प्रतिकर राशि के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता श्री राजेश लकड़ा, कार्यपालन अभियंता श्री बसंत सोम, सहायक अभियंता श्री बंशरूप मरकाम, श्री प्रतीक बारा, श्री आशीष लकड़ा, श्री विवेक पैकरा, श्री अमर सिंह कंवर सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्युत उपभोक्ता उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल
अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


