निर्माणाधीन सड़कों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, हर 15 दिन में मरम्मत कर सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
29 करोड़ की लागत से बन रही 5.74 किलोमीटर सड़क का लिया जायजा, गुणवत्ता और समय-सीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश
कोरबा ACGN:- जिले में सड़क अधोसंरचना को बेहतर बनाने और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मंगलवार को ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता तथा बारिश से प्रभावित हिस्सों का बारीकी से अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने सड़क की नियमित निगरानी करते हुए प्रत्येक 15 दिन में आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान भी आवागमन बाधित न हो।

कलेक्टर श्री दुदावत ने अधिकारियों से कहा कि लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं तय समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी निरीक्षण किया। पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने प्रस्तावित रपटा निर्माण एवं वैकल्पिक मार्ग का अवलोकन किया तथा लोक निर्माण विभाग को शीघ्र विस्तृत प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक स्वीकृति के बाद कार्य प्रारंभ किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य का कार्यादेश भी जारी हो चुका है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर श्री देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी.आर. जांगड़े, एसडीओ श्री द्विवेदी सहित नगर निगम एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बनें एवं अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


