स्व. शान्तिलता पात्र की प्रथम पुण्यतिथि पर मेगा रक्तदान शिविर, 112 यूनिट रक्त संग्रहित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी
गोपालपुर में श्रद्धांजलि के साथ हुआ सामाजिक सेवा का अनूठा आयोजन, विभिन्न संगठनों के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
गंजाम ACGN :- गोपालपुर की धर्मपरायण एवं समाजसेवी स्वर्गीय शान्तिलता पात्र की प्रथम पुण्यतिथि पर उनके बीआईपी रोड स्थित महावीर निवास में श्रद्धा एवं धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर उनकी स्मृति में एक विशाल मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्वर्गीय शान्तिलता पात्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके पुत्र एवं युवा समाजसेवी एम. शिव पात्र ने कहा कि वर्तमान समय में रक्त की कमी के कारण अनेक मरीजों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी सोच के साथ उनकी माताजी की पावन स्मृति में मेगा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, ताकि जरूरतमंदों की जान बचाने में सहयोग मिल सके। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

कार्यक्रम में क्षेत्र के नागरिकों के साथ विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। सभी ने स्वर्गीय शान्तिलता पात्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा इस सामाजिक पहल की सराहना की।
एम. रामहरि पात्र ने ब्रह्मपुर एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक की टीम का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। मेडिकल ब्लड बैंक के अधिकारियों ने बताया कि शिविर में कुल 112 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोगी साबित होगा।

इस अवसर पर आप विधायक प्रत्याशी नीलकंठ रेड्डी सहित अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वर्गीय शान्तिलता पात्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज को मानवता और परोपकार की नई दिशा प्रदान करते हैं।
प्रदीप मिश्रा
देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल “अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़” — हम लाते हैं निष्पक्ष, निर्भीक और सच्ची खबरें।
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें : 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


