नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , व्याख्याता शांति सोनी के जनजागरण अभियान को महापौर ने किया सम्मानित, प्रेरक मित्र एवं प्रशिक्षार्थियों का हुआ अभिनंदन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

व्याख्याता शांति सोनी के जनजागरण अभियान को महापौर ने किया सम्मानित, प्रेरक मित्र एवं प्रशिक्षार्थियों का हुआ अभिनंदन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बिलासपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

निःशुल्क समर कैंप के माध्यम से नशामुक्ति, जल संरक्षण और मासिक धर्म स्वच्छता जैसे जनहितकारी अभियानों को मिला सम्मान, महिला सशक्तिकरण की पहल की सराहना

बिलासपुर ACGN:- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महमंद की व्याख्याता श्रीमती शांति सोनी द्वारा ग्रीष्मावकाश के दौरान स्वयं के व्यय से आयोजित निःशुल्क समर कैंप में ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई प्रशिक्षण के साथ-साथ “नशा छोड़ो–जीवन जोड़ो”, “जल संरक्षण–जल संचयन” तथा “मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन जागरूकता” जैसे जनहितकारी अभियानों का सफल संचालन किया गया। इन अभियानों से जुड़े प्रेरक मित्रों एवं प्रशिक्षार्थियों का नगर निगम बिलासपुर की महापौर पूजा विधानी के करकमलों से सम्मान किया गया।


कार्यक्रम में महापौर पूजा विधानी मुख्य अतिथि रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. के.के. श्रीवास्तव (संस्थापक, लायंस क्लब कैपिटल), गोविंद तिवारी (अध्यक्ष, भारत स्वाभिमान न्यास), डॉ. लव कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आर.के. यादव, डॉ. पी.के. शर्मा तथा नरेंद्र सिंह चंदेल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अतिथियों ने व्याख्याता शांति सोनी के सेवा-समर्पण, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं जनजागरण के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि समाज में निस्वार्थ भाव से सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले ऐसे प्रयास अनुकरणीय हैं। उन्होंने शांति सोनी की पहल को महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास, जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान बताया।


कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि शांति सोनी के नेतृत्व में संचालित जनजागरण अभियान केवल बिलासपुर जिले तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न माध्यमों से पूरे छत्तीसगढ़ में निरंतर संचालित किया जा रहा है। इस अभियान से बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं विद्यार्थी जागरूक होकर सामाजिक परिवर्तन के सहभागी बन रहे हैं।


समारोह में सम्मानित सभी प्रेरक मित्रों एवं प्रशिक्षार्थियों ने भविष्य में भी नशामुक्ति, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे जनहितकारी अभियानों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now