ड्रंक एंड ड्राइव पर यातायात पुलिस का शिकंजा, एक रात में 39 चालक पकड़े गए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
विशेष अभियान में 9 स्थानों पर जांच, वर्षभर में अब तक 3633 नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई।
रायपुर ACGN:- सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण, आम नागरिकों के जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं अनुशासित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा ड्रंक एंड ड्राइव के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 1 जुलाई 2026 की रात सहायक पुलिस आयुक्त सतीष कुमार ठाकुर के नेतृत्व में शहर के 9 प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान आधुनिक ब्रीथ एनालाइजर मशीनों से वाहन चालकों की जांच की गई। जांच में 27 कार चालक, 3 पिकअप चालक, 7 ट्रक/मेटाडोर चालक तथा 2 दोपहिया वाहन चालक सहित कुल 39 चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। सभी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

यातायात पुलिस के अनुसार वर्षभर नियमित रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक कुल 3633 वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रंक एंड ड्राइव के मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि अभियान का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई करना नहीं, बल्कि लोगों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।

यातायात पुलिस ने बताया कि नशे की हालत में वाहन चलाने से चालक की निर्णय क्षमता, प्रतिक्रिया समय तथा वाहन पर नियंत्रण प्रभावित होता है, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। इसी कारण ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्होंने शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन किया है तो किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाएं। आवश्यकता होने पर सार्वजनिक परिवहन, टैक्सी अथवा परिवार के किसी अन्य सदस्य की सहायता लें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त रायपुर के निर्माण में सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


