नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नगर निगम कोरबा के स्वयं के पेट्रोल पम्प का रास्ता साफ, सालाना 40 लाख रुपये तक की होगी बचत – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नगर निगम कोरबा के स्वयं के पेट्रोल पम्प का रास्ता साफ, सालाना 40 लाख रुपये तक की होगी बचत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

हिन्दुस्तान पेट्रोलियम ने दी स्थापना की सहमति, निगम गैरेज के समीप मिलेगा डीजल-पेट्रोल, ईवी चार्जिंग एवं सीएनजी सुविधा भी होगी उपलब्ध।

कोरबा ACGN:- नगर पालिक निगम कोरबा के स्वयं के पेट्रोल पम्प की स्थापना का मार्ग अब प्रशस्त हो गया है। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने निगम परिसर में पेट्रोल पम्प स्थापित करने के लिए अपनी सहमति प्रदान कर दी है। निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एचपीसीएल के अधिकारियों ने आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय को सहमति पत्र सौंपा। इस पहल से निगम के लगभग 150 वाहनों को विभिन्न निजी पेट्रोल पम्पों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, जिससे समय और दूरी की बचत के साथ कार्यों में भी तेजी आएगी।
महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत एवं आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर निगम ने अपने वाहन बेड़े के लिए ईंधन की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उल्लेखनीय है कि निगम कई वर्षों से स्वयं का पेट्रोल पम्प स्थापित करने का प्रयास कर रहा था, जिसे अब सफलता मिली है। निर्धारित मानकों की पूर्ति के बाद निगम ने हिन्दुस्तान पेट्रोलियम से अनुमति का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकृति मिल गई है।
प्रस्तावित पेट्रोल पम्प सीएसईबी चौक के समीप स्थित नगर निगम के मुख्य केंद्रीय भंडारगृह परिसर में स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के उप महाप्रबंधक (सेल्स) बिलासपुर क्षेत्र आर्नव चटर्जी, उप महाप्रबंधक (मार्केटिंग) रमेन्द्र बर्मन, क्षेत्रीय विक्रय अधिकारी शुभम पायरा एवं मार्केटिंग मैनेजर महेश गुईंग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
नगर निगम के पास वर्तमान में ट्रक, डम्पर, जेसीबी, ट्रैक्टर, कार, जीप एवं अन्य छोटे-बड़े वाहनों सहित लगभग 150 वाहनों का बेड़ा है। इन वाहनों में अब निगम के स्वयं के पेट्रोल पम्प से डीजल एवं पेट्रोल भराए जाने से प्रतिवर्ष लगभग 36 से 40 लाख रुपये की बचत होने का अनुमान है। निगम का कहना है कि इस बचत राशि का उपयोग शहर में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों को और बेहतर बनाने में किया जाएगा।
विशेष बात यह है कि प्रस्तावित पेट्रोल पम्प केवल डीजल और पेट्रोल तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यहां इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग स्टेशन तथा सीएनजी प्रणाली भी स्थापित की जाएगी। हिन्दुस्तान पेट्रोलियम द्वारा यहां दो डीजल डिस्पेंसर, एक पेट्रोल डिस्पेंसर, दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के लिए ईवी चार्जिंग प्वाइंट तथा एक सीएनजी सिस्टम स्थापित किया जाएगा। इसके लिए लगभग 1260 वर्गमीटर भूमि का उपयोग किया जाएगा।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now