नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ ग्रामीणों को भी मिल रहा लाभ – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मिल रही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, शहर के साथ ग्रामीणों को भी मिल रहा लाभ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊


कोरबा (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

24 घंटे प्रसव सुविधा, निःशुल्क सोनोग्राफी, एक्स-रे, पैथोलॉजी जांच, आयुष्मान योजना के तहत उपचार सहित अनेक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध।

कोरबा ACGN:- रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कोरबा आमजनों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य केन्द्र में लगातार चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को निजी अस्पतालों के महंगे इलाज से राहत मिल रही है। शहरी क्षेत्र में स्थित यह स्वास्थ्य केन्द्र केवल शहरवासियों ही नहीं, बल्कि कोरबा से लगे दर्जनों गांवों एवं उपनगरीय क्षेत्रों के लोगों के लिए भी भरोसेमंद स्वास्थ्य सेवा केन्द्र बन चुका है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि स्वास्थ्य केन्द्र में योग्य चिकित्सकों द्वारा मौसमी बीमारियों, बुखार एवं सामान्य रोगों का उपचार किया जा रहा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ की देखरेख में गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच, प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को निःशुल्क सोनोग्राफी, 24 घंटे सामान्य एवं सिजेरियन संस्थागत प्रसव, बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण, रक्त, मूत्र, मलेरिया, टाइफाइड एवं शुगर सहित विभिन्न पैथोलॉजी जांच, निःशुल्क एक्स-रे तथा मलेरिया, डेंगू, टीबी सहित अन्य संक्रामक रोगों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क उपचार एवं दवाइयां भी प्रदान की जा रही हैं। इन सुविधाओं के कारण मरीजों को अब जिला चिकित्सालय की भीड़ या निजी अस्पतालों के महंगे उपचार पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है। सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं प्रशिक्षित स्टाफ की निगरानी में संस्थागत प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं महतारी एक्सप्रेस (102) के माध्यम से गर्भवती महिलाओं एवं ग्रामीण मरीजों के आवागमन की भी सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने कहा कि रानी धनराज कुँवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले प्रत्येक मरीज का संवेदनशीलता और समर्पण के साथ उपचार किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि प्रसव, परिवार कल्याण तथा अन्य किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकता के लिए इस स्वास्थ्य केन्द्र की निःशुल्क सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now