नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 15 साल बाद भी सड़क, नाली और पानी का इंतजार, अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ वार्डवासियों का हल्ला बोल – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

15 साल बाद भी सड़क, नाली और पानी का इंतजार, अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ वार्डवासियों का हल्ला बोल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मुंगेली (छत्तीसगढ़)

By ACGN 7647981711, 9303948009

सोनकर सेल्स क्षेत्र के रहवासियों ने भू-माफियाओं और कॉलोनाइजरों पर झूठे वादों से प्लॉट बेचने का लगाया आरोप, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग।

मुंगेली ACGN:- मुंगेली के सोनकर सेल्स क्षेत्र के वार्डवासियों ने वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित रहने पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए अवैध प्लॉटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों एवं कथित भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। वार्डवासियों का कहना है कि लगभग 15 वर्ष पूर्व सड़क, नाली, पेयजल, बिजली सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर प्लॉट बेचे गए थे, लेकिन आज तक इनमें से अधिकांश सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं।


रहवासियों के अनुसार वर्तमान में उन्हें सड़क, नाली, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। नगर पालिका कार्यालय में कई बार आवेदन और संपर्क करने के बावजूद यह कहकर वापस लौटा दिया जाता है कि क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग होने के कारण वहां मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना संभव नहीं है। जबकि क्षेत्र के निवासी नियमित रूप से संपत्ति कर और बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं।


वार्डवासियों ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर मांग की है कि अवैध प्लॉटिंग करने वाले कॉलोनाइजरों एवं कथित भू-माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही उनसे ही क्षेत्र में सड़क, नाली, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के निर्माण की लागत की भरपाई कराई जाए, ताकि लंबे समय से परेशान नागरिकों को राहत मिल सके।


रहवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि आम जनता के साथ कथित धोखाधड़ी करने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए प्रभावित परिवारों को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। उनका कहना है कि अब क्षेत्र की जनता जागरूक हो चुकी है और अपने अधिकारों तथा मूलभूत सुविधाओं के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़।
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now