बेटी और प्रकृति दोनों की सुरक्षा का लिया संकल्प, वन महोत्सव में गूंजा जागरूकता का संदेश
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अरविन्द तिवारी
महिला एवं बाल विकास विभाग ने पौधारोपण के साथ बालिका शिक्षा, समान अधिकार और पर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक
जांजगीर-चांपा ACGN:- महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अंवरीद, सेक्टर अंवरीद में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ बेटियों के महत्व, उनकी शिक्षा और अधिकारों के प्रति समाज में जागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत अंवरीद की सरपंच श्रीमती गीता धीवर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, किशोरी बालिकाएं, महिलाएं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण कर “बेटी और प्रकृति दोनों की सुरक्षा” का संदेश दिया गया। उपस्थित महिलाओं और बालिकाओं को बालिका शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, समान अवसर एवं समाज में बेटियों की सकारात्मक भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। बालिकाओं को शिक्षा जारी रखने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को बेटियों के प्रति भेदभाव समाप्त करने, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को सफल बनाने तथा अपनी बेटी के नाम पर एक पौधा लगाने और उसकी सुरक्षा करने की शपथ दिलाई गई।
वन महोत्सव के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के लिए पौधे लगाए गए तथा उनकी देखरेख की जिम्मेदारी लेने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम ने समाज में बेटियों के सम्मान, शिक्षा और प्रकृति संरक्षण को लेकर सकारात्मक संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन पर्यवेक्षक श्रीमती ऋचा तिवारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
















































