नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ढेलवाडीह सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर लीक, दो दिनों से बिजली और पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

ढेलवाडीह सब स्टेशन का ट्रांसफार्मर लीक, दो दिनों से बिजली और पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

ओवरलोड से ट्रांसफार्मर खराब, पेयजल से लेकर पढ़ाई और व्यापार तक प्रभावित; सीएसपीडीसीएल की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

कोरबा ACGN:- जिले के ग्राम जवाली अंतर्गत ढेलवाडीह विद्युत सब स्टेशन में स्थापित ट्रांसफार्मर ओवरलोड के कारण लीक हो जाने से पिछले दो दिनों से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को भीषण गर्मी और उमस के बीच भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली संकट का सबसे ज्यादा असर ग्राम जवाली सहित आसपास की पंचायतों में देखने को मिल रहा है। बिजली बंद होने के कारण पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य, विद्यार्थियों की पढ़ाई, कृषि कार्य और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो गए हैं। ऑनलाइन खाद-बीज बिक्री जैसे कार्य भी ठप हो गए हैं, वहीं मोबाइल नेटवर्क और चार्जिंग की समस्या से भी ग्रामीण परेशान हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि पटेल कॉम्प्लेक्स जवाली के समीप कुछ जागरूक लोगों द्वारा जनरेटर की व्यवस्था कर सीमित समय के लिए पानी उपलब्ध कराया गया, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण पानी के लिए इंतजार करते नजर आए। मुरई कछार, नदिया पार सहित कई क्षेत्रों में पानी के लिए लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर में तेल रिसाव और तकनीकी खराबी की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी, लेकिन समय रहते स्थायी समाधान नहीं किया गया। जिसके कारण बार-बार विद्युत समस्या उत्पन्न हो रही है।
विद्युत विभाग (सीएसपीडीसीएल) की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत या नया ट्रांसफार्मर लगाकर नियमित विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण जनहित में आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इधर विभागीय जानकारी के अनुसार ट्रांसफार्मर में बड़ा फॉल्ट आने के कारण सुधार कार्य में समय लग रहा है। अधिकारियों ने बताया कि शाम तक मरम्मत कार्य पूरा कर विद्युत व्यवस्था सुचारू करने का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने सीएसपीडीसीएल से मांग की है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने इसके लिए क्षमता के अनुरूप ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाए और बिजली आपूर्ति को नियमित बनाया जाए।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now