अंजलि तिवारी की जनजागरूकता से महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी में मिली बड़ी सफलता, 99 प्रतिशत हितग्राही हुए अपडेट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अरविन्द तिवारी
तीन महीने तक घर-घर पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने महिलाओं को किया जागरूक, अमोरा पंचायत में 1105 हितग्राहियों का ई-केवाईसी पूर्ण
जांजगीर-चांपा ACGN:- छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना का लाभ पात्र महिलाओं तक निरंतर पहुंचाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी की प्रक्रिया को अनिवार्य किया गया है। इस अभियान में जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम अमोरा (महन्त) की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अंजलि तिवारी के प्रयासों से लगभग शत-प्रतिशत हितग्राही महिलाओं का ई-केवाईसी पूरा हो गया है।
अंजलि तिवारी ने पिछले तीन महीने से गांव के प्रत्येक वार्ड में जाकर महिलाओं को ई-केवाईसी के महत्व के प्रति जागरूक किया। उन्होंने व्हाट्सएप समूहों के माध्यम से भी जानकारी साझा की और महिलाओं को समय पर प्रक्रिया पूरी कराने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से पहले और शाम के समय वे महिलाओं के घर-घर जाकर उन्हें समझाती थीं कि ई-केवाईसी नहीं होने पर योजना का लाभ प्रभावित हो सकता है। कई महिलाओं के मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं थे या बायोमेट्रिक में परेशानी आ रही थी, ऐसे हितग्राहियों को नजदीकी च्वॉइस सेंटर भेजकर समस्या का समाधान कराया गया।
अंजलि तिवारी ने बताया कि ग्राम अमोरा में महतारी वंदन योजना के सभी पात्र हितग्राहियों में से 99 प्रतिशत महिलाओं का ई-केवाईसी अंतिम चरण तक पूरा हो चुका है। महिलाओं ने भी कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा समझाए जाने के बाद उन्हें ई-केवाईसी की आवश्यकता की जानकारी मिली और उन्होंने समय रहते प्रक्रिया पूरी करा ली।
कार्यक्रम अधिकारी ने सराहा प्रयास
कलेक्टर जांजगीर-चांपा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनीता अग्रवाल के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा योजना को सफल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम अधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उनके निरंतर प्रयासों से महतारी वंदन योजना का लाभ महिलाओं तक सुचारु रूप से पहुंच रहा है।
उन्होंने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले ने प्रधानमंत्री महतारी वंदन योजना में राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, परियोजना अधिकारियों और पर्यवेक्षकों के सतत प्रयासों से योजनाओं में लगातार प्रगति दिखाई दे रही है।
ग्राम पंचायत अमोरा में कुल 1105 हितग्राही महिलाओं में से 99 प्रतिशत महिलाओं का ई-केवाईसी पूर्ण किया जा चुका है और महिलाएं योजना के तहत प्रतिमाह आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त कर रही हैं।
अंजलि तिवारी की यह पहल बताती है कि जागरूकता और समर्पण के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जा सकता है।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


