नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी : मंत्री लखन लाल देवांगन – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं, लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें विद्यार्थी : मंत्री लखन लाल देवांगन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कोरबा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का हुआ स्वागत, भैंसमा विद्यालय में डबल स्टोरी भवन एवं बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा

कोरबा ACGN:- शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है और विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर मेहनत एवं लगन के साथ आगे बढ़ें, तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त की जा सकती है। यह बात छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के दौरान कही।


कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट कर एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं पालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अतिथियों का अभिनंदन किया।
मंत्री श्री देवांगन ने विद्यार्थियों को नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया सत्र नई ऊर्जा, नए संकल्प और बेहतर भविष्य निर्माण का अवसर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई धन नहीं होता। शिक्षा ऐसी संपत्ति है जिसे कोई छीन नहीं सकता और जो जीवनभर साथ रहती है।


उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने, शिक्षकों का सम्मान करने, अनुशासन का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक शिक्षित व्यक्ति केवल अपना नहीं बल्कि पूरे परिवार और समाज का विकास करता है।
मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। छात्रवृत्ति, सरस्वती साइकिल योजना, निःशुल्क गणवेश, पाठ्यपुस्तक एवं मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है।


उन्होंने जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को मिल रही मजबूती का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यालयों में अधोसंरचना विकास, शिक्षकों की उपलब्धता और विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। मेधावी विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी के लिए जिले में ही निःशुल्क कोचिंग सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।


कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में विद्यार्थियों की संख्या को देखते हुए वर्तमान भवन के ऊपर द्वितीय तल निर्माण एवं विद्यालय परिसर में बाउंड्रीवाल निर्माण की घोषणा की।
कलेक्टर ने शिक्षकों को शत-प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य लेकर अध्यापन कराने का किया आह्वान
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और भविष्य को दिशा देते हैं।


उन्होंने शिक्षकों से नए शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट अध्यापन करते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम का लक्ष्य लेकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि विद्यार्थी जीवन दोबारा नहीं लौटता, इसलिए आज की मेहनत ही आने वाले कल की सफलता तय करती है।


कलेक्टर ने बताया कि डीएमएफ के माध्यम से जिले के विद्यालयों में अधोसंरचना विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग 255 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों के लिए नीट और जेईई की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग एवं उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।


नवप्रवेशी विद्यार्थियों को मिली अध्ययन सामग्री और साइकिल
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को गणवेश, पाठ्यपुस्तक एवं अध्ययन सामग्री वितरित की गई। वहीं सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।
इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों एवं शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों का सम्मान किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज में शामिल होकर उन्हें अनुशासन और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम में जनपद पंचायत कोरबा अध्यक्ष श्रीमती बीजमोती राठिया, करतला जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोका विश्राम कंवर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका राठिया, उपाध्यक्ष जनपद करतला श्री मनोज झा, सहायक कलेक्टर श्री ईशान जायसवाल, सीईओ श्री दिनेश नाग, डीईओ श्री टी.पी. उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now