नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सुशासन तिहार के आवेदनों का जल्द निराकरण करें अधिकारी : कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

सुशासन तिहार के आवेदनों का जल्द निराकरण करें अधिकारी : कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के आदेश

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, अवैध खनन और परिवहन पर सख्त कार्रवाई के आदेश

बालोद ACGN:- कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सुशासन तिहार 2026 के दौरान प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित आवेदनों को समय-सीमा के भीतर पूरा कर आमजन को राहत पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया कि उनके विभागों में निराकरण के लिए शेष सभी आवेदनों का आगामी बैठक से पहले शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया जाए।


बैठक के दौरान कलेक्टर ने जिले में खनिज पदार्थों के अवैध भंडारण, परिवहन एवं उत्खनन के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व, खनिज एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता की भी समीक्षा की। उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों से समितियों में खाद-बीज वितरण की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि किसानों को समय पर आवश्यक सामग्री उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि किसानों की जरूरत और पात्रता के अनुसार यूरिया खाद का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में धान बीज की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने बीज निगम के अधिकारियों को पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।
श्रीमती मिश्रा ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचना चाहिए।
कलेक्टर ने उच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश देते हुए बिना रबर टायर वाले दोहरे पिंजरे के ट्रैक्टरों (आयरन केज व्हील) के सड़क उपयोग पर प्रतिबंध का कड़ाई से पालन कराने कहा। इसके लिए एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
बैठक में जुलाई माह में प्रस्तावित वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कलेक्टर ने सभी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से अधिक से अधिक पौधरोपण कराने के निर्देश दिए।
इसके अलावा एग्रीस्टेक पोर्टल पर किसानों के पंजीयन, जिला खनिज न्यास निधि के कार्यों की प्रगति, शाला प्रवेशोत्सव की तैयारियों और स्कूलों तक पहुंच मार्गों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को 15 जुलाई तक शाला प्रवेशोत्सव का आयोजन सुनिश्चित करने तथा स्कूल, आंगनबाड़ी एवं अन्य शिक्षण संस्थानों तक पहुंच मार्गों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now