नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शौर्य चक्र सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू और सेवानिवृत्त जिला कोषालय अधिकारी मुकुंद सिंह भारद्वाज का जिला प्रशासन ने किया सम्मान – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

शौर्य चक्र सम्मानित वीर जवान भोजराम साहू और सेवानिवृत्त जिला कोषालय अधिकारी मुकुंद सिंह भारद्वाज का जिला प्रशासन ने किया सम्मान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बालोद, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने वीर जवान की अदम्य साहस की सराहना की, वहीं सेवानिवृत्त अधिकारी को दी भावभीनी विदाई

बालोद ACGN:- जिला प्रशासन बालोद द्वारा दो अलग-अलग अवसरों पर जिले का गौरव बढ़ाने वाले शौर्य चक्र सम्मानित वीर जवान श्री भोजराम साहू का सम्मान तथा सेवानिवृत्त जिला कोषालय अधिकारी श्री मुकुंद सिंह भारद्वाज को विदाई दी गई।
संयुक्त जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम ढोर्रीठेमा निवासी असम राइफल्स के जवान श्री भोजराम साहू को शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने श्री साहू की अदम्य वीरता, देश सेवा के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि से पूरा बालोद जिला गौरवान्वित हुआ है।


गौरतलब है कि श्री भोजराम साहू को वर्ष 2025 में मणिपुर के टेंगनौपाल क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अदम्य साहस दिखाने के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था। अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अचानक हमला किया था। इस दौरान श्री साहू ने घायल होने के बावजूद साहस का परिचय देते हुए मोर्चा संभाला और अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसी क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जिला कोषालय अधिकारी श्री मुकुंद सिंह भारद्वाज के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके सरल, सहज व्यवहार और कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


कलेक्टर श्रीमती मिश्रा ने कहा कि श्री भारद्वाज ने शासकीय सेवा के दौरान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य किया। उनका व्यवहार सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर श्री चंद्रकांत कौशिक, श्री नूतन कंवर, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधुहर्ष सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला प्रशासन ने दोनों व्यक्तित्वों के योगदान को जिले के लिए प्रेरणादायी बताते हुए उनके प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त की।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now