नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को मिलेगी विश्व स्तर पर नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रामगढ़ की ऐतिहासिक धरोहर को मिलेगी विश्व स्तर पर नई पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

रामगढ़ महोत्सव-2026 का भव्य समापन, विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा और उदयपुर-डूमरडीह को नगर पंचायत बनाने का ऐलान


सरगुजा ACGN:- छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के ऐतिहासिक स्थल रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के समापन समारोह में कहा कि रामगढ़ केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, आस्था, संस्कृति और इतिहास का जीवंत प्रतीक है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रामगढ़ की सीताबेंगरा गुफा, जोगीमारा गुफा और हाथीपोल जैसी धरोहरें देश की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हैं। सीताबेंगरा गुफा को प्राचीन नाट्यशालाओं में से एक माना जाता है, वहीं जोगीमारा गुफा अपनी प्राचीन भित्तिचित्र कला के लिए प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र का साहित्यिक महत्व भी अत्यंत विशेष है और महाकवि कालिदास द्वारा मेघदूतम् की रचना से जुड़ी मान्यताएं इस क्षेत्र की गरिमा को और बढ़ाती हैं।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार रामगढ़, सीताबेंगरा और जोगीमारा जैसी ऐतिहासिक धरोहरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए कार्य कर रही है। पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से देश-विदेश से आने वाले पर्यटक छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य से परिचित हो सकेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने रामगढ़ के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा की। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों की मांग पर उदयपुर एवं डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी की।


मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि सरगुजा जिले में पिछले ढाई वर्षों में 2,387 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों, महिलाओं और युवाओं के हित में भी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।


उन्होंने बताया कि किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है। रामलला दर्शन योजना से हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन कराया गया है।
समापन समारोह में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि रामगढ़ महोत्सव हमारी सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यम है। कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने भी रामगढ़ की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला।


इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के छह बच्चों का शाला प्रवेश कराया। उन्होंने बच्चों को तिलक लगाकर अध्ययन सामग्री प्रदान की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही पर्यटन स्थलों पर डॉक्यूमेंट्री तैयार करने वाले टूरिज्म इन्फ्लूएंसर्स को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक श्री प्रबोध मिंज, श्री रामकुमार टोप्पो, श्रीमती शकुंतला पोर्ते, श्रीमती उद्देश्वरी पैंकरा, छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष श्री विश्व विजय सिंह तोमर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now