नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , नशा तस्कर मुकेश उर्फ “मुकेश बनिया” पर बड़ा आर्थिक प्रहार, ₹42 लाख की संपत्तियों पर SAFEMA का शिकंजा – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

नशा तस्कर मुकेश उर्फ “मुकेश बनिया” पर बड़ा आर्थिक प्रहार, ₹42 लाख की संपत्तियों पर SAFEMA का शिकंजा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

रायपुर पुलिस की कार्रवाई से आदतन NDPS आरोपी का आर्थिक नेटवर्क प्रभावित, अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों को किया गया फ्रीज

रायपुर ACGN:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे बहुआयामी अभियान के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। आदतन मादक पदार्थ तस्कर मुकेश उर्फ “मुकेश बनिया” की लगभग 42 लाख रुपये मूल्य की संपत्तियों पर SAFEMA सक्षम प्राधिकारी, मुंबई द्वारा फ्रीजिंग ऑर्डर कन्फर्म कर दिया गया है।
पुलिस कमिश्नर रायपुर के निर्देश पर चल रहे “सूखे नशे के विरुद्ध अभियान” के अंतर्गत पुलिस द्वारा केवल आरोपियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की बरामदगी तक सीमित न रहते हुए अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों की जांच कर उनके आर्थिक नेटवर्क को खत्म करने की कार्रवाई की जा रही है।
डीसीपी सेंट्रल जोन आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता एवं एडिशनल डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी मुकेश उर्फ “मुकेश बनिया” के खिलाफ वित्तीय जांच की गई। जांच में आरोपी एवं उससे संबंधित व्यक्तियों के नाम पर दर्ज करीब 42 लाख रुपये मूल्य की संपत्तियों के संबंध में SAFEMA के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था।
पुलिस के अनुसार मुकेश उर्फ “मुकेश बनिया” रायपुर शहर में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या, बलवा, मारपीट और अन्य गंभीर अपराधों सहित 31 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।


दिनांक 26 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। उस दौरान उसके कब्जे से लगभग 6.119 किलोग्राम गांजा, देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, 2400 नग अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां सहित अन्य सामग्री बरामद की गई थी। इसके पहले भी पुलिस ने आरोपी द्वारा संचालित आधुनिक तकनीक से लैस गांजा हाइडआउट का खुलासा किया था।
आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए उसके विरुद्ध PIT-NDPS Act, 1988 के तहत डिटेंशन ऑर्डर भी जारी कराया गया था। इसके बाद उसकी संपत्तियों की विस्तृत वित्तीय जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी के एक आवासीय मकान और तीन वाहनों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से अर्जित धनराशि से खरीदे जाने की आशंका है। इसके आधार पर NDPS Act की धारा 68-F(1) के तहत लगभग 42 लाख रुपये की संपत्तियों को फ्रीज करने का प्रस्ताव भेजा गया।
SAFEMA सक्षम प्राधिकारी द्वारा दस्तावेजों और जांच रिपोर्ट के परीक्षण के बाद फ्रीजिंग आदेश को मंजूरी दे दी गई। अब संबंधित संपत्तियों को सक्षम अनुमति के बिना बेचना, हस्तांतरित करना, गिरवी रखना या उपयोग करना संभव नहीं होगा।
पुलिस ने बताया कि आगे संबंधित पक्षों को इन संपत्तियों के वैध आय स्रोत का प्रमाण देना होगा। यदि वैध स्रोत साबित नहीं होता है तो नियमानुसार संपत्तियों को शासन के पक्ष में जब्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को स्पष्ट संदेश गया है कि रायपुर पुलिस अब केवल नशे के कारोबारियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी अवैध आर्थिक व्यवस्था को भी कानून के माध्यम से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रकरण की कार्रवाई में एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा के पर्यवेक्षण में निरीक्षक सतीश सिंह गहरवार द्वारा दस्तावेज संकलन, राजस्व एवं परिवहन अभिलेखों की जांच तथा SAFEMA के समक्ष प्रभावी समन्वय किया गया।
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के विरुद्ध कठोर एवं सतत कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now