कलांजलि महोत्सव 2026 में कला और प्रतिभाओं का दिखा अद्भुत संगम, प्रतिभाशालियों को किया गया सम्मानित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
गंजाम, ओडिशा
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनिल कुमार चौधरी, गंजाम (बरहमपुर)
बरहमपुर में आयोजित कलांजलि उत्सव में कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं और विशिष्ट अतिथियों का हुआ सम्मान
गंजाम ACGN:- कला, संस्कृति और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कलांजलि आर्टिस्ट ट्रस्ट की ओर से केसी हाई स्कूल खेल मैदान में भव्य एवं आकर्षक कलांजलि उत्सव-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दर्शकों ने भाग लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। समारोह की अध्यक्षता ट्रस्ट की संस्थापक रामेश्वरी नंद ने की। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री चंद्रशेखर साहू, सांसद प्रतिनिधि बालकृष्ण सामंतराय, कॉरपोरेटर धीरेश सावंत, समीर मिश्रा, सूर्यकांत सुबुद्धि, गीता रानी पंडा, बीजेडी नेता दुर्गा पंडा, भगवान पात्रा, विद्याधर पाढ़ी, राजा सेनापति, डॉ. संन्यासी महाराणा, प्रभाकर पाढ़ी, अजीत पात्र, जगदीश पाणिग्रही, सुदीप कुमार साहू, पुष्पलता पाणिग्रही, शबाना दास, प्रणिता होता, मिनाता मोहंती, डॉ. स्वाति दास सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष डॉ. बाइलढु पाणिग्राही ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध डांस आर्टिस्ट नेक्सन और फिल विभवांशु की उपस्थिति रही, जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
इस अवसर पर पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही अनेक प्रतिभाशाली कलाकारों और आमंत्रित अतिथियों को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में युवाओं और कलाकारों को आगे बढ़ने के लिए मंच प्रदान करने की पहल की सराहना की गई।
महोत्सव को सफल बनाने में शिवानंद बारिक और अभिषेक सामंतराय ने समन्वय की जिम्मेदारी निभाई। वहीं संयुक्त संपादक स्वप्ना शुभा दर्शिनी, एग्जीक्यूटिव सदस्य अभिषेक दास सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग प्रदान किया। अंत में कोषाध्यक्ष अर्धेंदु शेखर पाणिग्राही ने सभी अतिथियों, कलाकारों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलांजलि उत्सव ने कला, संस्कृति और प्रतिभा को एक मंच प्रदान कर क्षेत्र में रचनात्मक ऊर्जा का नया संदेश दिया।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


