आदिवासी सेवा सहकारी समिति जवाली में ध्वजारोहण के साथ मनाया गया सहकारिता दिवस, किसानों को योजनाओं की दी गई जानकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस पर हुआ आयोजन, किसानों को सहकारी योजनाओं से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने किया गया प्रेरित
कोरबा ACGN:- आदिवासी सेवा सहकारी समिति मर्यादित जवाली पंजीयन क्रमांक 3054 में सहकारिता सप्ताह के प्रथम दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं सहकारिता दिवस कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। भारत सरकार के निर्देश एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर केंद्रीय सहकारिता प्रकोष्ठ के 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जन आंदोलन अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्राधिकृत अधिकारी राजेंद्र पाल सिंह कंवर, ग्राम पंचायत सरपंच दिलेश कुमार कंवर, पंच प्रतिनिधि, कृषक मित्र हेमलाल पटेल, समिति प्रभारी वरिष्ठ लेखपाल राजकुमारी, कंप्यूटर ऑपरेटर लक्ष्मी प्रसाद निषाद, भृत्य जनक राम कंवर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं समिति सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और संबोधन के साथ हुआ। इसके बाद ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान एवं सहकार गीत का सामूहिक गायन किया गया। राष्ट्रीय पर्वों की तरह ही सहकारिता दिवस का आयोजन भी गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सहकारिता प्रकोष्ठ के पांच वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई। बताया गया कि सहकारी समितियों के माध्यम से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में किसान शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए जुड़ रहे हैं।
समिति प्रभारी राजकुमारी द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना, किसानों एवं समिति सदस्यों को शासन की सहकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान किसानों और समिति सदस्यों के साथ खाद-बीज वितरण, शासन की योजनाओं और वर्तमान परिस्थितियों में संतुलित एवं पारदर्शी वितरण व्यवस्था को लेकर संवाद किया गया। उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक किसानों को सहकारी संस्थाओं से जोड़ने का आह्वान किया गया, जिससे पात्र किसान शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
इस अवसर पर कृषकों में विश्राम सिंह, विक्की द्विवेदी, मनोज साहू, नीरज (सीएसई सेंटर किसान एग्रीस्टेक आईडी प्रमुख), अजय साहू कृषि केंद्र प्रमुख, पुरुषोत्तम साहू हार्डवेयर, बंटी मोबाइल, डॉ. दिवाकर एवं उनके सहायक रामायण सिंह, भैया शुभम सिंह, हमाल विजेंद्र कंवर, सूरज चौहान सहित भाजपा मंडल महामंत्री वीरेंद्र नामदेव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन एवं सहकारिता सप्ताह की जानकारी भाजपा मंडल महामंत्री वीरेंद्र नामदेव द्वारा दी गई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन किसानों को संगठित करने, सहकारिता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


