सहकारी सप्ताह का हुआ शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों और जिला सहकारी बैंक शाखाओं में फहराया गया सहकारिता ध्वज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा /छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने 29 जून से 6 जुलाई तक होंगे विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, किसानों ने लिया आत्मनिर्भरता और सहयोग का संकल्प
कोरबा ACGN:- राज्य एवं केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के दिशा-निर्देशानुसार सहकारिता आंदोलन की भावना को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशव्यापी सहकारी सप्ताह का शुभारंभ कोरबा जिले में भी किया गया। 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस सप्ताह के दौरान जिले में सहकारिता आधारित विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर जिले की सभी 60 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के मुख्यालयों तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की कोरबा जिले में स्थित सभी 8 शाखाओं में एक साथ सहकारिता के सतरंगे ध्वज का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर सहकारिता के मूल्यों, सिद्धांतों और सामूहिक विकास की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के नोडल कार्यालय शाखा कोरबा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ से जुड़े श्री ब्रजेन्द्रधर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं माँ भारती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद सहकारिता के प्रतीक सतरंगे ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों ने सामूहिक रूप से सहकारिता गान प्रस्तुत कर ध्वज को सलामी दी और सहकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए कृषि एवं समाज के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री अमित पटेल, श्री कमलेश प्रधान एवं सदस्य श्री ब्रजेश कुमार यादव की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री सुशील कुमार जोशी, सहायक नोडल श्री मुकेश पटेल, शाखा प्रबंधक श्रीमती सरिता पाठक, पर्यवेक्षक श्री जमाल खान, बैंक स्टाफ श्री कुशल तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में किसानों ने सहकारिता के माध्यम से कृषि विकास, आत्मनिर्भरता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने बताया कि सहकारी सप्ताह के दौरान जिले की सभी सहकारी संस्थाओं में सहकारिता के सिद्धांतों का प्रचार-प्रसार, कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
यह आयोजन सहकारिता आंदोलन को और अधिक मजबूत बनाने तथा किसानों को शासन की योजनाओं से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


