नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, जटायु मोक्ष और कवि सम्मेलन ने बांधा समां, संस्कृति की दिखी अनूठी झलक – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, जटायु मोक्ष और कवि सम्मेलन ने बांधा समां, संस्कृति की दिखी अनूठी झलक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सरगुजा/छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

नई दिल्ली के कलाकारों की रामलीला, कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की प्रस्तुति और कवियों की रचनाओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

सरगुजा, ACGN:- सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस में संस्कृति, साहित्य और लोककला का अद्भुत संगम देखने को मिला। आयोजन में प्रस्तुत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।


महोत्सव का मुख्य आकर्षण नई दिल्ली से आए ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भव्य रामलीला रही। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को प्रभावशाली अभिनय, संवाद, आकर्षक वेशभूषा और शानदार मंच सज्जा के माध्यम से जीवंत कर दिया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन, सत्य, धर्म, त्याग और कर्तव्य की भावना को मंच पर देखकर दर्शक त्रेतायुग की अनुभूति करने लगे। प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर तालियों की गूंज से गूंज उठा।


कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय उदयपुर की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘जटायु मोक्ष’ नृत्य-नाटिका ने सभी का मन मोह लिया। बालिकाओं ने भगवान श्रीराम और जटायु के प्रसंग को भावपूर्ण अभिनय एवं नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया। पारंपरिक वेशभूषा, संगीत और शानदार मंच संचालन ने प्रस्तुति को प्रभावशाली बना दिया। छात्राओं की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर दर्शकों ने जमकर सराहना की।


महोत्सव का एक अन्य प्रमुख आकर्षण कवि सम्मेलन रहा, जिसमें प्रतिष्ठित कवियों ने राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकारों, हास्य-व्यंग्य और मानवीय मूल्यों पर आधारित अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवियों की ओजपूर्ण एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के माध्यम से उत्साह बढ़ाया।


इसके अलावा लोकगीत, सरगुजिहा लोकनृत्य, करमा नृत्य, स्वागत गीत सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने महोत्सव की भव्यता बढ़ाई। स्थानीय एवं क्षेत्रीय कलाकारों ने सरगुजा की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं की शानदार प्रस्तुति दी।


रामगढ़ महोत्सव का उद्देश्य सरगुजा की ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विरासत और साहित्यिक परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना तथा नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली संस्कृति से जोड़ना है। प्रथम दिवस का सफल आयोजन इस उद्देश्य को सार्थक करता नजर आया।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now