नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , केसीसी लोन में कमीशनखोरी के आरोपों से घिरी एसबीआई रामानुजनगर शाखा, किसानों ने जांच की उठाई मांग – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

केसीसी लोन में कमीशनखोरी के आरोपों से घिरी एसबीआई रामानुजनगर शाखा, किसानों ने जांच की उठाई मांग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सूरजपुर/छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- सौरभ साहू

किसान क्रेडिट कार्ड ऋण स्वीकृति के नाम पर राशि लेने और अब वसूली के दबाव के आरोप, जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग

सूरजपुर, ACGN:- सूरजपुर जिले के रामानुजनगर विकासखंड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा को लेकर किसानों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। किसानों और ग्रामीणों का कहना है कि किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर उनसे कथित रूप से हजारों से लेकर लाखों रुपये तक की राशि कमीशन के रूप में ली गई। वहीं अब ऋण की राशि जमा करने को लेकर किसानों पर दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा किसानों को आर्थिक सहायता देने के उद्देश्य से संचालित किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत कई ग्रामीणों ने बैंक से ऋण लेने के लिए संपर्क किया था। किसानों का आरोप है कि ऋण स्वीकृत कराने के लिए उनसे अतिरिक्त राशि की मांग की गई और कथित रूप से राशि लेने के बाद ही ऋण प्रक्रिया पूरी की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि वे पहले से ही आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं। ऐसे में ऋण के साथ कथित कमीशन की राशि देने से उनकी आर्थिक स्थिति और कमजोर हुई है। अब बैंक द्वारा ऋण की किस्त जमा करने एवं बकाया राशि वसूली को लेकर दबाव बनाया जा रहा है, जिससे किसानों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग – मामले को लेकर प्रभावित किसानों ने जिला प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए तो कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं। किसानों ने दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कलेक्टर और जिला प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार – किसानों ने सूरजपुर कलेक्टर एवं जिला प्रशासन से हस्तक्षेप कर मामले की जांच कराने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन उनकी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई करेगा।
इस संबंध में जब मामले की जानकारी लेने के लिए बैंक शाखा प्रबंधक से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो कई बार फोन करने के बाद भी उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। शाखा से मिली जानकारी के अनुसार शाखा प्रबंधक का स्थानांतरण हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की गंभीरता सामने आने के बाद उन्होंने पहले ही अपना तबादला करा लिया।
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इससे पहले रामानुजनगर क्षेत्र के एक अन्य बैंक में करोड़ों रुपये के गबन का मामला सामने आया था, जिसमें बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई हुई थी। इसी तरह वर्तमान मामले में भी किसानों ने उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन तक शिकायत पहुंचाने की बात कही है।
फिलहाल किसानों द्वारा लगाए गए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। अब देखना होगा कि जिला प्रशासन इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू करता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई सामने आती है। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
शीघ्र ही मामले का पूरा खुलासा होगा। आगे की हर अपडेट और सच्चाई से रूबरू होने के लिए बने रहिए हमारे साथ।

प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now