कलेक्टर कुणाल दुदावत की विकास प्लानिंग से बदली खनन प्रभावित गांवों की तस्वीर, डीएमएफ से मुढ़ापार-कोरबी सड़क बनी विकास की नई पहचान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कोरबा/छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
डीएमएफ मद का बेहतर उपयोग कर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंची बुनियादी सुविधाएं, 180.93 लाख रुपये की लागत से 4.40 किलोमीटर सड़क निर्माण से आसान हुआ ग्रामीणों का सफर
कोरबा, ACGN:- कोरबा जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास को गति देने के लिए कलेक्टर कुणाल दुदावत की दूरदर्शी प्लानिंग का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) मद का बेहतर उपयोग करते हुए जिला प्रशासन ने ऐसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी, जहां वर्षों से ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे थे।

इसी सोच के तहत मुढ़ापार से धतूरा होते हुए कोरबी एवं खम्हरिया तक जर्जर सड़क के नवीनीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया। लगभग 4.40 किलोमीटर लंबी यह सड़क लंबे समय से ग्रामीणों की परेशानी का कारण बनी हुई थी। बारिश के मौसम में कीचड़ और जलभराव से आवागमन बाधित हो जाता था। विद्यार्थियों, मरीजों, किसानों और आम ग्रामीणों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने डीएमएफ मद से इस सड़क निर्माण की योजना तैयार की। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं विधायक श्री प्रेमचंद पटेल द्वारा रखी गई मांग को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर कुणाल दुदावत ने 180.93 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद निर्माण एजेंसी ने निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करते हुए 15 अप्रैल 2026 को सड़क निर्माण पूर्ण किया।

सड़क बनने के बाद मुढ़ापार, धतूरा, कोरबी, खम्हरिया सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को वर्षभर सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने लगी है। पहले जहां बरसात में रास्ते खराब होने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित होती थी, वहीं अब बेहतर सड़क के कारण स्कूल, अस्पताल, बाजार और जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान हो गई है।

कलेक्टर कुणाल दुदावत की योजना का उद्देश्य केवल सड़क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन स्तर में स्थायी सुधार लाना है। डीएमएफ की राशि का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।
बेहतर सड़क संपर्क से किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में सुविधा मिली है, वहीं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। यह सड़क अब क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की नई पहचान बन रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं डीएमएफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। यह विकास कार्य बताता है कि सही योजना और जनहित को प्राथमिकता देकर सरकारी योजनाएं धरातल पर बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं।
प्रदीप मिश्रा (प्रधान संपादक)
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
हमारी टीम का हिस्सा बने और अपने क्षेत्र के समाचार और विज्ञापन प्रसारित करने हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303948009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


