अवैध शराब परिवहन पर खमतराई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 102 पौवा अंग्रेजी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रायपुर, छत्तीसगढ़
By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय
मेटल पार्क रावांभाठा में घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी, शराब सहित वाहन और मोबाइल जब्त
रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट के नार्थ जोन क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए थाना खमतराई पुलिस ने एक आरोपी को अवैध रूप से शराब परिवहन करते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 102 नग अंग्रेजी शराब के पौवा, दुपहिया वाहन एवं मोबाइल सहित कुल 1 लाख 19 हजार 240 रुपये की सामग्री जब्त की है।
पुलिस के अनुसार पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) श्री मयंक गुर्जर के निर्देशन में क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम, अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री आकाश मरकाम एवं सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों को अवैध शराब की खरीदी-बिक्री और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
इसी दौरान 25 जून 2026 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि मेटल पार्क रावांभाठा क्षेत्र में एक व्यक्ति टीवीएस जुपिटर वाहन क्रमांक CG04 QX-8381 में अवैध शराब रखकर बिक्री के लिए ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्रेट इंडिया रोडवेज के सामने घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जितेन्द्र निषाद पिता राजू निषाद उम्र 22 वर्ष निवासी नया बेन्द्री थाना उरला जिला रायपुर बताया। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक बोरियों में 102 नग गोल्डन गोवा व्हिस्की शराब के पौवा बरामद हुए। प्रत्येक पौवा 180 एमएल का था, जिसकी कुल मात्रा 18.360 बल्क लीटर बताई गई है।
शराब परिवहन के संबंध में आरोपी से वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर शराब, घटना में प्रयुक्त टीवीएस जुपिटर वाहन और टेक्नो स्पार्क कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल जब्त कर लिया।
जब्त सामग्री में 12,240 रुपये कीमत की शराब, लगभग 1 लाख रुपये मूल्य का वाहन और 7 हजार रुपये का मोबाइल शामिल है। मामले में थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 578/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी —
जितेन्द्र निषाद पिता राजू निषाद उम्र 22 वर्ष, निवासी नया बेन्द्री थाना उरला जिला रायपुर।
प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


