नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मनरेगा से बदली ग्रामीण तस्वीर, दो वर्षों में 185 निजी कुओं का निर्माण – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

मनरेगा से बदली ग्रामीण तस्वीर, दो वर्षों में 185 निजी कुओं का निर्माण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायपुर, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- अनादि पांडेय

जल संरक्षण के साथ किसानों की आजीविका को मिला नया आधार, सिंचाई सुविधा बढ़ने से बढ़ी आत्मनिर्भरता की राह

रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से जिले में जल संरक्षण और ग्रामीण परिवारों की आजीविका संवर्धन की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में पिछले दो वर्षों में जिले में 185 निजी कुओं का निर्माण कराया गया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई की स्थायी सुविधा उपलब्ध हुई है।
निजी कुओं के निर्माण से किसानों को खेती के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ी है। इसके परिणामस्वरूप फसल उत्पादन में सुधार के साथ-साथ सब्जी उत्पादन, बाड़ी विकास जैसी अतिरिक्त आजीविका गतिविधियों को भी बढ़ावा मिला है। इससे ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि की संभावनाएं मजबूत हुई हैं और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
मनरेगा के तहत किए जा रहे ये कार्य केवल कृषि विकास तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जल संरक्षण और भूजल संवर्धन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। निजी कुओं के माध्यम से वर्षा जल के संरक्षण को बढ़ावा मिल रहा है और ग्रामीण क्षेत्रों में जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है।
भूजल स्तर की निगरानी के लिए प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष मानसून से पहले और मानसून के बाद जलदूत एप के माध्यम से नवीन एवं पूर्व निर्मित सभी निजी कुओं के जलस्तर का रिकॉर्ड दर्ज किया जा रहा है। इससे जल संसाधनों की स्थिति का आकलन करने और भविष्य के लिए बेहतर जल प्रबंधन की योजना बनाने में सहायता मिल रही है।
ग्रामीण विकास की इस पहल से यह स्पष्ट हो रहा है कि मनरेगा केवल रोजगार उपलब्ध कराने वाली योजना नहीं, बल्कि गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण और जीवन स्तर सुधारने का प्रभावी माध्यम भी बन रही है।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़
अपने क्षेत्र के समाचार एवं विज्ञापन प्रसारण हेतु संपर्क करें 7647981711, 9303 948 009

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now