नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 7647981711 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रेलवे ओएचई और तांबा तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार – Anjor Chhattisgarh News

Anjor Chhattisgarh News

सच की तह तक

रेलवे ओएचई और तांबा तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रायगढ़, छत्तीसगढ़

By ACGN 7647981711, 9303948009
संवाददाता :- संजय जेठवानी

घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन रेलवे चोरी और एक उठाईगिरी मामले का खुलासा

रायगढ़ ACGN:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे लाइन से ओएचई एवं तांबा तार चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 178 मीटर रेलवे तांबा तार और 3 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस की इस कार्रवाई से घरघोड़ा क्षेत्र में दर्ज रेलवे तांबा तार चोरी के तीन मामलों और मोटरसाइकिल की डिक्की से नकदी चोरी के एक मामले का खुलासा हुआ है।
पुलिस के अनुसार 22 फरवरी 2026 को ग्राम कारीछापर स्थित रेलवे लाइन से अज्ञात चोरों द्वारा ओएचई एवं तांबा तार चोरी किया गया था। वहीं 13 मई को घरघोड़ा रेलवे साइडिंग से भी बड़ी मात्रा में रेलवे तांबा तार चोरी की घटना सामने आई थी। इसके अलावा 17 जून को छाल-घरघोड़ा रेलवे लाइन से भी तार चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
इसी दौरान 8 अप्रैल को घरघोड़ा क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा बैंक से निकाले गए 40 हजार रुपये मोटरसाइकिल की डिक्की से चोरी कर लिए गए थे।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिरों को सक्रिय किया गया और संदिग्धों पर नजर रखी गई।
पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने ढोरम बायपास के पास घेराबंदी कर मनोज धनवार, शशिभूषण दास बैरागी, अजय धनवार और लखन राठिया को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने रेलवे तार चोरी और उठाईगिरी की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर मुस्कुरा जंगल में छिपाकर रखा गया रेलवे तांबा तार बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों द्वारा चोरी किए गए तांबा तार को कबाड़ियों के माध्यम से बेचने की तैयारी की जा रही थी।
पुलिस ने आरोपी मनोज धनवार के कब्जे से 40 मीटर, शशिभूषण दास बैरागी के कब्जे से 66 मीटर और लखन राठिया के कब्जे से 72 मीटर तांबा तार बरामद किया। वहीं आरोपी अजय धनवार के कब्जे से 3 हजार रुपये नकद जब्त किए गए।
पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया है। मामले में चोरी के अन्य मामलों और गिरोह से जुड़े लोगों के संबंध में जांच जारी है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि रेलवे संपत्ति की चोरी गंभीर अपराध है। ऐसे अपराधों में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
गिरफ्तार आरोपी:-
मनोज धनवार पिता टीके बाबू धनवार, उम्र 28 वर्ष, निवासी बनाई, थाना घरघोड़ा।
शशिभूषण दास बैरागी पिता धरम दास बैरागी, उम्र 28 वर्ष, निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा।
अजय धनवार पिता भीम धनवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी बनाई, थाना घरघोड़ा।
लखन राठिया पिता बाबूलाल राठिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी रेंगालबहरी, थाना घरघोड़ा।
जप्त सामग्री:-
रेलवे तांबा तार 178 मीटर एवं नकद राशि 3 हजार रुपये, कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,41,840 रुपये।

प्रदीप मिश्रा
निष्पक्ष निर्भीक और सच्ची खबर, हर खबर पर तिरछी नजर और जनहित के प्रति समर्पित पत्रकारिता के साथ देश में तेजी से बढ़ता विश्वसनीय वेब पोर्टल अंजोर छत्तीसगढ़ न्यूज़

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now